तत्काल बुकिंग के दौरान ही ठप हुई IRCTC की वेबसाइट, लोग हुए परेशान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 16 May 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
IRCTC tatkal ticket booking app down from morning
irctc site down

    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट 16 मई की सुबह अचानक से ठप हो गई थी जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। खास बात यह है कि IRCTC की वेबसाइट तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान ही ठप हुई और अभी भी वेबसाइट के खुलने में दिक्कत आई। खबर के मुताबिक IRCTC की वेबसाइट में यह दिक्कत मेंटनेंस के कारण आ रही थी। वेबसाइट के डाउन होने से यूजर्स काफी परेशान थे और लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी निकाला। हालांकि अब वेबसाइट ठीक ठाक चल रही है।

    टिकट कैंसिल करवाने के लिए ले सकते हैं हेल्पलाइन नंबर

    irctc
    irctc

    वहीं वेबसाइट के ठप होने पर यदि आपके पास को शिकायत है तो आप इसके लिए रेलवे की हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं। यदि आपको टिकट कैंसिल करवाना है या फिर टीडीआर फाइल करनी है तो 0755-6610661, 0755-4090600, 0755-3934141 पर कॉल कर सकते हैं या फिर आप अपनी सुविधानुसार etickets@irctc.co.in पर ई-मेल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हालांकि रेल मंत्रालय या फिर आईआरसीटीसी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

    विज्ञापन

    ट्विटर पर फूटा लोगों का गुस्सा

    आईआरसीटीसी
    आईआरसीटीसी

    कई लोगों ने ट्विटर पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट के डाउन होने की शिकायत स्क्रीनशॉट के साथ की ही है। लोगों द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में साफ-साफ देखा जा सकता है कि रेलवे की ओर से मैसेज मिल रहा है कि मेंटनेंस के कारण साइट डाउन है। बता दें कि वेबसाइट के अलावा मोबाइल ऐप पर भी लोग टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें