IRCTC Down: दिवाली से पहले आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप ठप, टिकट बुकिंग रुकी; लाखों यात्री हुए परेशान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 17 Oct 2025 12:27 PM IST
सार

IRCTC Website Down: दिवाली से पहले घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप अचानक ठप हो गए, जिससे टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन दोनों ही प्रभावित हुए। फिलहाल रेलवे ने इसे अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी बताया है।

विज्ञापन
irctc website and app down tatkal train ticket booking before diwali dhanteras affected
IRCTC - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    दिवाली से ठीक पहले जब देशभर में लाखों लोग घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल एप ने काम करना बंद कर दिया। बुधवार, 17 अक्टूबर की सुबह अचानक वेबसाइट और एप दोनों अस्थायी रूप से ठप हो गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

    तत्काल टिकट बुकिंग से पहले सर्वर हुआ बंद

    जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर एसी क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास की बुकिंग 11 बजे शुरू होती है। लेकिन आज बुकिंग शुरू होने के ठीक पहले वेबसाइट और एप ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से हजारों यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाए और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

    विज्ञापन

    स्क्रीन पर दिखा मैसेज

    IRCTC की वेबसाइट खोलने पर एक "डाउनटाइम नोटिफिकेशन" दिख रहा था, जिसमें लिखा था, “तकनीकी कारणों से फिलहाल अगले एक घंटे तक सभी साइट्स पर बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि टीडीआर या कैंसिलेशन से जुड़ी सहायता के लिए 08044647999 या 08035734999 पर संपर्क करें या etickets@rcte.co.in पर ईमेल भेजें।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    वेबसाइट पर दिखा मैसेज
    वेबसाइट पर दिखा मैसेज - फोटो : irctc/X

    कई यूजर्स ने शिकायत की कि वेबसाइट पर “सर्वर एरर” या “पेज नॉट रिस्पॉन्डिंग” का संदेश आ रहा था। त्योहारों के सीजन में ट्रेन टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह तकनीकी खामी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई।

    पहली बार ऐसा नहीं हुआ है

    यह पहला बार नहीं है जब आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग वेबसाइट त्योहारों के समय डाउन हुई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में तो तीन-तीन बार ऐसा हो चुका है। इस बार भी धनतेरस से एक दिन पहले उस समय सर्विस डाउन हुई है जबकि तत्काल की बुकिंग शुरू होनी थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें