अब ट्रेन में व्हाट्सएप से मंगा सकेंगे खाना, IRCTC ने शुरू की नई ऑनलाइन फूड सुविधा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 29 Aug 2022 07:13 PM IST
सार

यात्री किसी भी स्टेशन से सुविधा अनुसार व्हाट्सएप चैट पर जूप की मदद से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही यात्रियों को व्हाट्सएप चैट से ही रीयल-टाइम फूड ट्रैकिंग, फीडबैक और हेल्पलाइन का सपोर्ट भी मिलेगा।

विज्ञापन
IRCTC launched whatsapp Online Food order Service for passengers details in hindi
आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    यदि आप भी भारतीय रेल से यात्रा करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप व्हाट्सएप की मदद से ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय रेलवे की शाखा IRCTC ने एक ऑनलाइन फूड ऑर्डर सुविधा को लॉन्च किया है, जिसमें यात्री पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप से ही ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकेंगे। बता दें कि इस चैटबॉट सर्विस के लिए आइआरसीटीसी की फूड डिलिवरी सर्विस जूप (Zoop) ने जियो हैपटिक (Jio Haptik) के साथ पार्टनरशिप की है।

    व्हाट्सएप से हो जाएगा खाना ऑर्डर

    IRCTC की इस ऑनलाइन फूड सुविधा के लिए यात्रियों को केवल अपने पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करना होगा, जिसके बाद कम समय में गरमा-गरम खाना सीट पर ही मिल जाएगा। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए यात्रियों को कोई एप भी डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। यात्री किसी भी स्टेशन से सुविधा अनुसार व्हाट्सएप चैट पर जूप की मदद से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही यात्रियों को व्हाट्सएप चैट से ही रीयल-टाइम फूड ट्रैकिंग, फीडबैक और हेल्पलाइन का सपोर्ट भी मिलेगा। इस सुविधा को 100 से अधिक रेलवे स्टेशन के लिए शुरू कर दिया गया है। साथ ही आप वेज और नॉन-वेज दोनों प्रकार का खाना ऑर्डर करने की सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन

    ऐसे करें व्हाट्सएप से खाना ऑर्डर

    ट्रेन में अपनी सीट पर खाना मंगाने के लिए आपको जूप को +917042062070 नंबर पर मैसेज करना है। इसके बाद आपको दस अंकीय पीएनआर नंबर टाइप करना है। आपको इसके बाद रेस्टोरेंट सिलेक्ट करना है और जो भी खाना आप ऑर्डर करना चाहते हैं की जानकारी देनी है। इसके बाद पैमेंट करके आप ऑर्डर को कंफर्म कर सकते हैं। इसके बाद आप व्हाट्सएप चैट से ही रीयल-टाइम फूड ट्रैकिंग और फीडबैक सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें