IRCTC DOWN: एक महीने में तीसरी बार ठप पड़ी वेबसाइट, तत्काल बुकिंग के समय ही हो रहा खेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Dec 2024 10:27 AM IST
सार

IRCTC TATKAL BOOKING: IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। यह इस महीने की तीसरी आउटेज है जब रेलवे टिकट बुकिंग की वेबसाइट ठप पड़ी है।

विज्ञापन
IRCTC DOWN DOWN TODAY DURING TATKAL BOOKING THIRD TIME THIS MONTH
IRCTC DOWN - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    IRCTC की वेबसाइट आज सुबह फिर से ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। यह इस महीने की तीसरी आउटेज है जब रेलवे टिकट बुकिंग की वेबसाइट ठप पड़ी है।

    इससे पहले 9 दिसंबर 2024 को भी IRCTC की वेबसाइट दो घंटे के लिए ठप पड़ी थी जिससे लोगों को टिकट बुकिंग में परेशानी हुई थी। आज नए साल की पूर्व संध्या पर लोग ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं और इसी बीच बुकिंग ठप पड़ गई है। रेलवे ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। इससे पहले भी रेलवे ने कोई जवाब नहीं दिया था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें