चीफ गेमिंग ऑफिसर के लिए निकली वैंकेंसी, छह महीने में मिलेंगे 10 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 May 2023 01:13 PM IST
सार

मोबाइल कंपनी iQOO ने चीफ गेमिंग ऑफिसर के लिए वैकेंसी निकाली है। कंपनी ने कहा है कि उसे एक चीफ गेमिंग ऑफिसर की जरूरत है। इस पोस्ट के लिए चयनीत उम्मीद्वार को छह महीने के लिए 10 लाख रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे।

विज्ञापन
iQoo Chief Gaming Officer Contest You Can Earn Rs 10 Lakh In Six Months Here How To Apply
Chief Gaming Officer - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी गेमिंग के दीवाने और गेम खेलकर ही पैसे कमाना चाहते हैं तो आपके लिए शानजार मौका है। मोबाइल कंपनी iQOO ने चीफ गेमिंग ऑफिसर के लिए वैकेंसी निकाली है। कंपनी ने कहा है कि उसे एक चीफ गेमिंग ऑफिसर की जरूरत है। इस पोस्ट के लिए चयनीत उम्मीद्वार को छह महीने के लिए 10 लाख रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे। आइए इस जॉब की नियम और शर्तों के बारे में जानते हैं...

    1. पहली शर्त यह है कि iQOO में इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए 18-25 साल के बीच उम्र होनी चाहिए।
    2. दूसरी शर्त यह है कि आवेदक को गेमिंग का शौक होना चाहिए और गेम खेलने में रुचि होनी चाहिए।
    3. आवेदक भारत का रहने वाला होना चाहिए।
    4. इस पोस्ट के लिए 11 जून 2023 तक अप्लाई किया जा सकता है।
    1. iQoo इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    2. अब आपको एक फॉर्म दिखेगा उस पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
    3. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    4. भविष्य की जरूरत के लिए रजिस्ट्रेशन का स्क्रीनशॉट सेव करके रख लें।

    नोट -चार इलिमिनेशन राउंड के बाद शॉर्ट लिस्ट जारी होगी। यह फुल टाइम या परमानेंट जॉब नहीं है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें