iQOO फैंस के लिए बुरी खबर: भारत में नहीं आएगा iQOO 16? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह
iQOO के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे भारतीय यूजर्स को निराशा हाथ लग सकती है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iQOO 16 का भारत लॉन्च फिलहाल खतरे में है। आखिर इसकी वजह क्या है, फोन में क्या फीचर्स मिलने की उम्मीद है और कंपनी की आगे की रणनीति क्या हो सकती है, जानिए पूरी जानकारी।

विस्तार
iQOO के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 को लेकर भारतीय बाजार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस डिवाइस को भारत में लॉन्च करने की अपनी योजना पर दोबारा विचार कर रही है। हालांकि, अभी तक iQOO की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल इसे रिपोर्ट और लीक के आधार पर सामने आई जानकारी ही माना जाना चाहिए।
आखिर क्यों टल सकता है भारत लॉन्च?
मशहूर टिप्स्टर योगेश बराड़ के हवाले से आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iQOO भारत में अपने फ्लैगशिप लॉन्च प्लान की समीक्षा कर रही है और इसे रद्द भी किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह RAM और स्टोरेज जैसे मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अगर iQOO 16 भारतीय बाजार में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत 85,000 रुपये से अधिक हो सकती है। iQOO अब तक अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में अपेक्षाकृत कम कीमत पर पेश करता आया है। ऐसे में इतनी ऊंची कीमत कंपनी की रणनीति पर असर डाल सकती है।
अब Z-सीरीज पर रहेगा ज्यादा फोकस?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी फिलहाल भारत में अपने महंगे फ्लैगशिप मॉडल्स की बजाय Z-सीरीज पर ज्यादा ध्यान दे सकती है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में भारतीय ग्राहकों को बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में iQOO के ज्यादा नए स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं।
iQOO 16 में क्या मिल सकता है?
हाल ही में सामने आए दूसरे लीक्स के मुताबिक, iQOO 16 को सितंबर 2026 के आसपास चीन में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें करीब 8,500mAh की बड़ी बैटरी और प्रीमियम हार्डवेयर मिलने की भी उम्मीद है। इससे संकेत मिलता है कि फोन अभी डेवलपमेंट स्टेज में है।
अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में iQOO 16 के भारत लॉन्च की संभावना जताई गई थी। इसलिए फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। अगर भविष्य में बाजार की परिस्थितियां बदलती हैं या मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की लागत कम होती है, तो कंपनी अपने फैसले में बदलाव भी कर सकती है। फिलहाल iQOO की आधिकारिक वेबसाइट या भारत की टीम ने iQOO 16 के लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
- BSNL: बीएसएनएल का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 51 रुपये में मिलेगा नया SIM, हाथ से न जानें दें ये मौका
- Nothing Phone 4b या Motorola Edge 70 Pro: खरीदने से पहले जान लें किस फोन में है ज्यादा दम
- Telecom: Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, जल्द 15% तक महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान
- Nothing Phone 4b भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और Glyph Bar के साथ आया नया स्मार्टफोन; जानिए कितनी है कीमत