Video: दो हफ्ते तक नदी में रहा आईफोन X, देखें क्या हुआ

एप्पल का सबसे महंगा और चर्चित iPhone X एक बार फिर से अपनी खासियत के लिए चर्चा में है। लॉन्चिंग के समय भी कंपनी ने दावा किया था कि आईफोन X को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है और यह फोन 30 मिनट तक 1 मीटर गहरे पानी में रह सकता है। वहीं एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि iPhone X दो हफ्ते तक नदी के पानी में रखा गया लेकिन फोन पूरी तरह से सलामत है।
यूट्यूब पर Man+River नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें नदी में आईफोन X खोजने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि नदी में किसी का आईफोन X खो गया था जिसके बाद वीडियो बनाने वाले ने उसे आईफोन सकुशल लौटाया है। दरअसल इस चैनल को चलाने वाला शख्स पानी के भीतर सिल्वर रिंग, महंगे सनग्लास, मास्क जैसी चीजे खोजता है लेकिन इस बार उनके हाथ iPhone X आया।
वीडियो बनाने वाले शख्स ने फोन को मिलने के बाद इसे हेयर ड्रायर से सूखाया है और फिर इसे सिलिका जेल में रखा है। 3 दिन सूखने के बाद फोन को चार्ज किया गया और इसके बाद फोन को ऑन किया गया तो फोन ऑन हो गया। वहीं अब फोन आसनी से काम कर रहा है।