iPhone: फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आईफोन मॉडल्स की धूम, एक से बढ़कर एक ऑफर
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 मिनी मॉडल की कीमत है 40,999 जबकि आईफोन 12 का 64 जीबी मॉडल 52,999 रुपये का है।

विस्तार
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एपल आईफोन मॉडल्स के आकर्षक ऑफर चल रहे हैं। फ्लिपकार्ट के बिल बिलियन डेज अभियान में एपल आईफोन-12 मॉडल की कीमत 40,999 से शुरू हो रही है। इसी तरह अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के तहत 68,300 रुपये की कीमत वाला आईफोन-11 38,999 रुपये में मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट बिल बिलियन डेज
फ्लिपकार्ट पर आईफोन-12 मिनी मॉडल की कीमत है 40,999 जबकि आईफोन-12 का 64 जीबी मॉडल 52,999 रुपये का है। इसमें काला, नीला, हर, बैंगनी और सफेद जैसे कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट फोन खरीदते समय 15800 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू ऑफर दे रहा है।
इसके साथ ही कंपनी आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 फीसदी यानि 1250 रुपये तक की छूट दे रही है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल
वहीं अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के तहत आईफोन11, 64 जीबी 38,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 1836 रुपये की ईएमआई सुविधा ली जा सकती है। इसमें भी कलर ऑप्शन हैं जैसे- काला, लाल, हरा, बैंगनी, सफेद और पीला। एक्सचेंज वैल्यू के साथ 12,400 रुपये की छूट मिलेगी।
128जीबी का आईफोन11 43,999 रुपये रखी गई है और इसमें 12,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है, बस आपको ऐसा पता देना होगा जहां फोन डिलीवर किया जा सके। इस तरह आपको ये फोन 31,599 में मिल सकता है।