दिव्यांगों के लिए नए इमोजी का तोहफा लाया एप्पल

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने नई ईमोजी की श्रृंखला का प्रस्ताव दिया है जो दिव्यांगों को बेहतर तरीके से परिभाषित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल अपने स्मार्टफोन में 13 नए इमोजी को जोड़ने वाला है। एप्पल ने यह प्रस्ताव यूनिकोड कंसोर्टियम को सौंपा है।
एप्पल दिव्यांगता को बेहतर तरीके से समझने वाले इमोजी को जोड़ने का प्रयास कर रही है। अभी तक इमोजी के पास हर तरह के अनुभव पेश करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन वह उन लोगों के अनुभव को बेहतर तरीके से साझा नहीं कर पाती जो दिव्यांग हैं।
एप्पल ने बताया कि यदि इन्हें यूनीकोड कनसोर्टियम से मंजूरी मिल जाती है तो यह अगले साल लांच होने वाले नए आईफोन का हिस्सा बन जाएंगी। इसके अलावा इस साल के अंत तक एप्पल 157 नई इमोजी लांच करेगा।