iOS 19: नए आईफोन के साथ मिलेगा एआई बैटरी मैनेजमेंट मोड, ये होंगे फायदे
Apple एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो iPhone की बैटरी से जुड़े डेटा का विश्लेषण कर स्मार्ट तरीके से बैटरी सेव करेगा। यह फीचर एपल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का हिस्सा होगा और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग की मदद से एप उपयोग की आदतों को समझकर बैटरी को ऑप्टिमाइज करेगा।

विस्तार
Apple एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद यूजर्स को अपने आईफोन की बैटरी के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। रिपोर्ट के मुताबिक एपल iOS 19 में बैटरी मैनेजमेंट फीचर पर काम कर रहा है जिसमें एपल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद रियल टाइम में इस बात की जानकारी मिलेगी कि फोन कितनी देर में और कब तक फुल चार्ज हो जाएगा।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Apple एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो iPhone की बैटरी से जुड़े डेटा का विश्लेषण कर स्मार्ट तरीके से बैटरी सेव करेगा। यह फीचर एपल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का हिस्सा होगा और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग की मदद से एप उपयोग की आदतों को समझकर बैटरी को ऑप्टिमाइज करेगा। इसके अलावा, Apple अब iPhone यूजर्स को यह भी दिखाएगा कि डिवाइस को पूरा चार्ज होने में कितना समय लगेगा, जो कि लॉक स्क्रीन पर ही नजर आएगा। यह सुविधा पहले से ही कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में मौजूद है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह AI-पावर्ड बैटरी मोड केवल लेटेस्ट iPhone मॉडल्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि iOS 19 को सपोर्ट करने वाले सभी iPhones में उपलब्ध कराया जाएगा। यह एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि अब तक एपल इंटेलिजेंस के ज्यादातर फीचर केवल iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडल्स तक सीमित रहे हैं।
- Google Logo: एक दशक बाद बदला गूगल का लोगो, अब दिखेगा ऐसा
- स्मार्ट ग्लास: Ray-Ban Meta का स्मार्ट चश्मा भारत में लॉन्च, वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर कॉलिंग तक होगी
- Smartphone Shipments: भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
- जल्द महंगे होने वाले हैं iPhone, कंपनी कर रही तैयारी