Apple की चेतावनी: मोटरसाइकिल से खराब हो सकता है आईफोन का कैमरा, जानें कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Sep 2021 02:27 PM IST
सार

एपल की यह चेतावनी सिर्फ सुपर बाइक या हाई स्पीड बाइक या फिर बुलेट के लिए नहीं है, बल्कि मोपेड और स्कूटर के साथ भी आईफोन को अटैच करके चलाने वालों के लिए है।

विज्ञापन
iPhone Cameras Can Get Degraded by Motorcycle Vibrations Apple Warns on support page
iPhone 12 Camera - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल ने आईफोन 13 की लॉन्चिंग से ठीक पहले अपने ग्राहकों को बड़ी चेतावनी दी है। एपल ने कहा है कि मोटरसाइकिल का वाइब्रेशन आईफोन के कैमरे को खराब कर सकता है। एपल ने इस संबंध में सपोर्ट पेज पर पूरी जानकारी दी है। एपल का कहना है कि अधिकतर आईफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और क्लोज लूप ऑटोफोकस सिस्टम दिया जा रहा है ताकि शूटिंग के दौरान वीडियो में जर्क ना आए।

    दरअसल आजकल अधिकतर बाइक सवार अपने स्मार्टफोन को मोटरसाइकिल से अटैच करके मैप के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में बाइक के हाई वाइब्रेशन का असर भी स्मार्टफोन पर पड़ रहा है। एपल ने ऐसे लोगों के लिए ही चेतावनी जारी है। यदि आप जेब में आईफोन रखकर बाइक चलाते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

    विज्ञापन

    एपल का कहना है कि लंबे समय तक मोटरसाइकिल से आईफोन को अटैच करके इस्तेमाल करने से फोन का कैमरा खराब हो सकता है और फोटो की क्वॉलिटी भी बिगड़ सकती है। एपल का कहना है कि सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि, OIS सिस्टम देने वाले कई बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट भी लंबे समय तक एक निश्चित फ्रीक्वेंसी रेंज में हाई-एम्प्लीट्यूड के डायरेक्ट संपर्क में रहने पर खराब हो जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल की यह चेतावनी सिर्फ सुपर बाइक या हाई स्पीड बाइक या फिर बुलेट के लिए नहीं है, बल्कि मोपेड और स्कूटर के साथ भी आईफोन को अटैच करके चलाने वालों के लिए है। कुल मिलाकर यही है कि यदि आप चाहते हैं कि आपका आईफोन खराब ना हो और उसके कैमरे की क्वॉलिटी बनी रही तो आपके अपनी बाइक के साथ आईफोन को अटैच करके इस्तेमाल ना करें।

    बता दें कि 14 सितंबर को एपल का बड़ा इवेंट होने वाला है जिसमें आईफोन 13 सीरीज, नए एयरपॉड्स और एपल वॉच सीरीज 7 की लॉन्चिंग होने वाली है। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एपल आईफोन 13 सीरीज के साथ सैटेलाइट फोन का सपोर्ट दिया जा सकता है, हालांकि यह कुछ ही देशों के लिए होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें