यूट्यूब पर मजाकिया वीडियो देख आईफोन 7 को ड्रिल मशीन से छेद डाला

टीम डिजिटल, अमर उजाला/नई दिल्ली
Sat, 24 Sep 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
iPhone 7 User Misses The Audio Jack So Much That He Drills A Hole Into It

    बेवकूफी की भी हद होती है। यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। इसका एक बड़ा उदाहरण भी इन दिनों देखने को मिला है। आईफोन 7 खरीदने वाले कई उपभोक्ताओं ने अपने नए फोन को ड्रिल मशीन से छेद डाला है। उन्होंने ऐसा यूट्यूब पर एक मजाकिया वीडियो देखने के बाद किया है।

    यूट्यूब में लोकप्रिय हो रहे इस वीडियो में मजाक किया जा रहा है कि आईफोन 7 उपभोक्ता अपने फोन पर ड्रिल मशीन से छेद कर हेडफोन का जैक बना सकते हैं। इस वीडियो को 80 लाख बार देखा जा चुका है। जेम्स नाम का शख्स इसी वीडियो को सच मान बैठा और अपने आईफोन 7 फोन पर ड्रिल मशीन चला डाली। जेम्स ने फेसबुक पर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा, मैंने जीवन की सबसे बड़ी गलती की है। फोन का डिस्प्ले काम नहीं कर रहा। इसके बाद डेविड नाम का एक और व्यक्ति सामने आया।

    विज्ञापन

    उसने लिखा, मेरे एक दोस्त ने बताया कि यह कारगर है तो मैंने भी 3.5 मिलीमीटर की ड्रिल मशीन से फोन में छेद करना शुरू कर दिया। अब मेरा फोन स्टार्ट नहीं हो रहा। सिएन नाम के एक यूजर ने लिखा, मैंने आधे तक ड्रिल मशीन चला दी थी कि तभी मुझे अहसास हुआ कि मैंने क्या कर दिया है। ऐसे कई और यूजर भी अपनी आपबीती साझा कर रहे हैं। गौरतलब है कि एप्पल के हालिया लांच हुए आईफोन 7 में हेडफोन जैक नहीं है। ग्राहकों को एक अलग डिवाइस दी जा रही है, जिसे आईफोन 7 से जोड़कर हेडफोन लगाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें