एपल: आईफोन 18 प्रो के बाद क्या पुराना आईफोन खरीदना फायदे का सौदा? किस मॉडल पर पैसा लगाना है सही
एपल ने आखिरकार अपनी नई फ्लैगशिप आईफोन 18 प्रो सीरीज को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इसमें 2nm A20 Pro चिपसेट, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई फीचर्स जैसे कई हाई-टेक अपग्रेड्स दिए गए हैं। दूसरी तरफ, नई सीरीज के बाजार में आते ही आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भारी बैंक डिस्काउंट्स और एक्सचेंज ऑफर्स शुरू हो गए हैं। ऐसे में कौन-सा फोन आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। आइए जानते हैं इस लेख में...

विस्तार
एपल के नए आईफोन प्रो मॉडल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स में नया ए20 प्रो चिप, कैमरा अपग्रेड, बड़ी बैटरी और डिजाइन में बदलाव हुए है। हालांकि, इन फीचर्स के साथ नई सीरीज की कीमत भी बढ़ी है। आईफोन 18 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 179900 रुपये रखी गई है। ।
दूसरी ओर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर अभी डिस्काउंट मिल रहे हैं। एपल की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 प्रो की शुरुआती कीमत 1,34,900 है, जबकि 17 प्रो मैक्स 1,49,900 से शुरू होता है। रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर इनकी कीमत इससे कम भी देखी जा रही है। ऐसे में सवाल सीधा है किक्या नए आईफोन 18 प्रो के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना समझदारी है या मौजूदा ऑफर में पुराना आईफोन खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है?
आईफोन 18 प्रो या आईफोन 17 प्रो किसे खरीदें?
आईफोन 18 प्रो के नए मॉडल में कंपनी ने प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़े कई अपग्रेड किए हैं। जाहिर है, नई सीरीज ज्यादा एडवांस है। लेकिन दूसरी तरफ आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में कटौती और रिटेल ऑफर्स ने पिछली सीरीज को भी काफी आकर्षक बना दिया है। यही वजह है कि अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि आईफोन 18 प्रोमें क्या नया मिला, बल्कि यह भी है कि क्या उन नए फीचर्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी है?
अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत में प्रीमियम iPhone खरीदना है, तो आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स अभी भी मजबूत विकल्प हो सकते हैं।
आईफोन 18 प्रो में क्या-क्या नया मिला?
नई प्रो सीरीज में एपल ने परफॉर्मेंस और कैमरा पर खास फोकस किया है। सबसे बड़ा बदलाव नए A20 Pro चिप के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ बेहतर ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सिस्टम में भी बड़ा अपग्रेड किया गया है। 48MP मेन कैमरे में वैरिएबल अपर्चर जैसी तकनीक मिलने से अलग-अलग लाइट कंडीशन में फोटोग्राफी पर ज्यादा कंट्रोल मिलने की उम्मीद है। प्रो मैक्स मॉडल में बैटरी को भी बड़ा किया गया है, जबकि डिस्प्ले के आसपास के बदलावों में छोटा डायनामिक आईलैंड शामिल है।
लेकिन क्या हर यूजर को इन अपग्रेड की जरूरत है?
यहीं से आईफोन 17 प्रो की वैल्यू बढ़ती है। आईफोन 17 प्रो में पहले से ही हाई-एंड प्रोसेसर, प्रो-लेवल कैमरा, शानदार डिस्प्ले और एपल का लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है। यानी नया मॉडल आने के बाद भी 17 प्रो अचानक पुराना फोन नहीं बन जाता। अगर आपका इस्तेमाल सोशल मीडिया, फोटोग्राफी, वीडियो, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के कामों तक सीमित है, तो 17 प्रो अभी भी काफी पावरफुल है।
कीमत में बड़ा अंतर बना सकता है फैसला
नई सीरीज की कीमत पिछली पीढ़ी से ज्यादा है, जबकि आईफोन 17 प्रो पर रिटेलर्स की तरफ से ऑफर और बैंक डिस्काउंट मिल रहे हैं। एपल की आधिकारिक कीमत के हिसाब से आईफोन 17 प्रो की शुरुआती कीमत 1,34,900 और आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत ₹1,49,900 रही है। वहीं लॉन्च से पहले ही रिटेल मार्केट में 17 प्रो करीब ₹1,29,900 और कुछ जगहों पर इससे भी कम प्रभावी कीमत में दिखाई दे रहा था। यानी नई सीरीज खरीदने के बजाय पिछली पीढ़ी चुनने पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।
आईफोन 17 Pro खरीदने का फायदा
1. कम कीमत में प्रो मॉडल
सबसे बड़ा फायदा कीमत का है। आईफोन 18 प्रो लॉन्च होने के बाद 17 प्रो पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।
2. A19 Pro अभी भी दमदार
आईफोन 17 प्रो का A19 Pro चिप अभी भी फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देता है। सिर्फ नया प्रोसेसर आने से पिछली पीढ़ी का चिप कमजोर नहीं हो जाता।
3. कैमरा में अभी भी दम
आईफोन 17 प्रो का कैमरा सिस्टम पहले से ही प्रीमियम कैटेगरी में आता है। अगर आपको वैरिएबल अपर्चर जैसे नए कैमरा कंट्रोल की खास जरूरत नहीं है, तो 17 Pro काफी अच्छा विकल्प है।
4. लंबे समय तक चलेगा
एपल के लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के कारण 17 Pro को आने वाले वर्षों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए नया मॉडल लॉन्च होने के बाद भी इसकी उपयोगिता बनी रहती है।
5. प्रो मैक्स में भी बड़ी बचत
अगर आपका बजट प्रो मैक्स तक जाता है, तो 17 प्रो मैक्स पर मिलने वाला डिस्काउंट ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। नई पीढ़ी के लिए अतिरिक्त रकम खर्च करने के बजाय वही पैसा बचाया जा सकता है।
आईफोन 18 प्रो किसे खरीदना फायदे का सौदा?
अगर आपको हर हाल में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए, तो आईफोन 18 प्रो बेहतर विकल्प हो सकता है। खासकर अगर आपको नया A20 Pro चिप चाहिए, कैमरे में वैरिएबल अपर्चर का फायदा चाहिए, बेहतर एआई क्षमता चाहिए, ज्यादा बैटरी बैकअप चाहिए और नया डिजाइन और छोटे डायनामिक आईलैंड जैसे बदलाव पसंद हैं
तो नई सीरीज पर पैसा खर्च करना समझ में आता है।
वैल्यू फॉर मनी में कौन आगे?
- यहां मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है। आईफोन 18 प्रो तकनीकी तौर पर ज्यादा नया और बेहतर है, लेकिन आईफोन 17 प्रो कीमत के मामले में ज्यादा आकर्षक हो सकता है। यानी अगर आपका फोकस सबसे नया आईफोन है, तो 18 Pro चुनें। लेकिन अगर सवाल है कम पैसे में शानदार प्रो आईफोन कौन सा है?, तो डिस्काउंट के साथ आईफोन 17 प्रो या प्रो मैक्स ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
- यानी आईफोन 18 प्रो नया है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर यूजर के लिए बेहतर डील भी हो। अगर 17 Pro पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है और आपको नए कैमरा फीचर्स, नई चिप या अतिरिक्त बैटरी की खास जरूरत नहीं है, तो कम कीमत में आईफोन 17 प्रो या आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
- वहीं जिन लोगों को लेटेस्ट फीचर्स चाहिए और कीमत बड़ी समस्या नहीं है, उनके लिए आईफोन 18 प्रो सीरीज ज्यादा सही विकल्प रहेगी। यानी फीचर्स में 18 प्रो आगे, लेकिन कीमत और वैल्यू फॉर मनी में 17 प्रो की बाजी मजबूत रह सकती है।