iPhone 14: इंटरनेट पर पर इसकी रिपोर्ट्स ने मचाई धूम, कुछ ऐसी हो सकती है इसकी खासियतें

Amit Mandal
टेक डेस्क, अमर उजालाAmit Mandal
Sun, 21 Nov 2021 11:18 PM IST
सार

आईफोन 14 सीरीज में आईफोन 14, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 मैक्स और आईफोन 14 प्रो मैक्स स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
iPhone 14: Reports on the Internet indicates its features may be something different
iPhone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में आईफोन 13 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स जैसे फोन शामिल हैं। जब दुनिया आईफोन 13 सीरीज को लेकर रोमांचित है, आईफोन 14 की रिपोर्ट्स ने इंटरनेट पर धूम मचाना शुरू कर दिया है। इससे इसके फीचर्स ही नहीं मॉडल के नामों के बारे में भी अंदाज लग रहा है।

    एपलकी परंपरा रहेगी बरकरार

    एपल आमतौर पर सितंबर के पहले भाग में अपने नए आईफोन लॉन्च करता है और महीने के दूसरे भाग में शुक्रवार के दिन इनकी बिक्री शुरू होती है। इसी परंपरा को बनाए रखते हुए ऐप्पल ने 14 सितंबर को आईफोन 13 सीरीज पेश की और वे 24 सितंबर को दुनिया भर के बाजारों में बिक्री के लिए पेश किया गया। उम्मीद है कि निर्माता अगले साल भी इस परंपरा को जारी रखते हुए सितंबर 2022 में आईफोन 14 सीरीज को एक स्पेशल इवेंट पर लॉन्च करेंगे।

    विज्ञापन

    अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऐप्पल अगले साल आईफोन 14 को एंट्री लेवल आईफोन बना देगा। आईफोन 14 सीरीज में अभी भी चार आईफोन मॉडल शामिल होंगे, उन्हें थोड़ा अलग नाम दिया जाएगा। आईफोन 14 सीरीज में आईफोन 14, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 मैक्स और आईफोन 14 प्रो मैक्स स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो एंट्री-लेवल आईफोन 14 में नॉच बरकरार रहने की उम्मीद है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो हो सकता है कि ऐप्पल द्वारा फेस आईडी के कंपोनेंट को डिस्प्ले के नीचे छिपाया जाए। इसके अलावा, आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो के ग्लास बैक के साथ स्टेनलेस स्टील चेसिस के साथ आने की उम्मीद है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें