iOS 18: आज भारत में इस समय होगा रिलीज, इन आईफोन को मिलेगा अपडेट, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

iOS 18 के साथ सबसे बड़ा फीचर आईफोन में रिकॉर्डिंग के दौरान वीडियो को पॉज करने वाला है। अभी तक यह सुविधा नहीं है, लेकिन iOS 18 के अपडेट के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज किया जा सकेगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स आईफोन में भी वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज कर सकेंगे और दोबारा रिकॉर्डिंग शुरू कर सकेंगे।

iOS 18 to start rolling out today details here in hindi know all features
apple ios 18 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल आज यानी 16 सितंबर को iOS 18 को रिलीज कर रहा है जो कि सभी के लिए उपलब्ध होगा। iOS 18 को आज रात रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक iOS 18 की लॉन्चिंग आज रात भारतीय समयानुसार 10.30 बजे होगी। iOS 18 के अपडेट के बाद यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे जिनमें लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन और री-अरेंज एप और री-डिजाइन कंट्रोल सेंटर शामिल हैं।

    वीडियो रिकॉर्डिंग

    iOS 18 के साथ सबसे बड़ा फीचर आईफोन में रिकॉर्डिंग के दौरान वीडियो को पॉज करने वाला है। अभी तक यह सुविधा नहीं है, लेकिन iOS 18 के अपडेट के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज किया जा सकेगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स आईफोन में भी वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज कर सकेंगे और दोबारा रिकॉर्डिंग शुरू कर सकेंगे। यह फीचर वैसे तो बहुत ही आम है और एंड्रॉयड में लंबे समय से है, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

    लॉक स्क्रीन और कॉन्टेक्ट पोस्टर को 12 भाषाओं में कस्टमाइज किया जा सकेगा जिनमें अरबी, अरबी इंडिक, बांग्ला, देवनागरी (हिंदी), गुजराती, गुरमुखी, कन्नड़, मलयालम, मैतेई, ओड़िया, तेलुगू जैसी भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा iOS 18 के साथ भारतीय अंग्रेजी में लाइव वॉयसमेल ट्रांस्क्रिप्शन मिलेगा। iOS 18 के साथ लाइव कॉलर आईडी और स्मार्ट कॉल हिसट्री भी मिलेगी। डुअल सिम के साथ कई तरह की डिजाइन मिलेगी जिनमें सिम स्विच री-डिजाइन भी शामिल है। इसे आप कंट्रोल सेंटर से कस्टमाइज कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें