iOS 17: इन आईफोन को नहीं मिलेगा नए ओएस का अपडेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Apr 2023 03:35 PM IST
सार

iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को iOS 17 का अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में कुछ पुराने आईफोन के नाम भी शामिल हैं, लेकिन कुछ पुराने फोन भी हैं जिन्हें इसका अपडेट नहीं मिलने वाला है।

विज्ञापन
iOS 17 Update iPhone 8 iPhone 8 Plus and iPhone X Not to Get Upcoming Update
iPhone X - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल के वर्ल्ड वाइड डेवलपर (WWDC) 2023 की घोषणा हो गई है। WWDC 2023 5 जून को होने जा रहा है। एपल के इस इवेंट में नए ओएस iOS 17 की लॉन्चिंग की उम्मीद है। आईफोन ओएस iOS 17 के अलावा iPad, Mac और अन्य प्रोडक्ट के लिए भी नए ओएस जारी होंगे। iPhone 15 की लॉन्चिंग के साथ ही iOS 17 के अपडेट की घोषणा होगी, लेकिन इससे पहले एक निराश करने वाली खबर सामने आई है।

    एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को iOS 17 का अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में कुछ पुराने आईफोन के नाम भी शामिल हैं, लेकिन कुछ पुराने फोन भी हैं जिन्हें इसका अपडेट नहीं मिलने वाला है।

    विज्ञापन

    MacRumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को iOS 17 का अपडेट मिलेगा। iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को हाल ही में iOS 16.4 का अपडेट मिला है, लेकिन इन फोन को iOS 17 के अपडेट मिलने की संभावना बहुत ही कम है, हालांकि एपल ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 8 और iPhone 8 Plus को iOS 11 के साथ लॉन्च किया गया था जबकि iPhone X, iOS 11.1 के साथ बाजार में आया था। इन तीनों आईफोन को पांच बड़े ओएस अपडेट मिल चुके हैं। iPad Pro 9.7 इंच, iPad Pro 12.9 इंच और iPad पांचवीं जेनरेशन को iPadOS 17 का अपडेट नहीं मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें