iOS 16 Beta: iPhone वालों को मिलने लगा Jio और Airtel का 5G

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Nov 2022 01:55 PM IST
सार

Jio यूजर्स iPhone 12 और इसके बाद के मॉडल में 5जी इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो की JioTrue5G सर्विस देश के कई शहरों में Jio Welcome Offer के साथ लॉन्च हो चुकी है। Jio Welcome Offer के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा 1Gbps तक की स्पीड के साथ मिलेगा।

विज्ञापन
iOS 16 Beta launched With 5G Support for Jio and Airtel in India
iPhone 5G Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईफोन में 5G सपोर्ट के लिए iOS 16 Beta का अपडेट जारी कर दिया है। iOS 16 Beta के अपडेट के बाद आईफोन 12 के बाद सभी मॉडल में 5G का सपोर्ट मिल गया है यानी इन आईफोन में एयरटेल और जियो के यूजर्स 5जी का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि यह अपडेट सिर्फ फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए ही है।

    Jio यूजर्स iPhone 12 और इसके बाद के मॉडल में 5जी इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो की JioTrue5G सर्विस देश के कई शहरों में Jio Welcome Offer के साथ लॉन्च हो चुकी है। Jio Welcome Offer के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा 1Gbps तक की स्पीड के साथ मिलेगा, हालांकि जियो के 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल वही यूजर्स कर पाएंगे जिनके नंबर पर 239 रुपये या इससे अधिक का प्लान एक्टिव है।

    विज्ञापन

    Airtel के यूजर्स भी अब अपने आईफोन में 5G का इस्तेमाल कर पाएंगे। एपल के एक बयान के मुताबिक दिसंबर 2022 तक सभी आईफोन यूजर्स को 5जी का अपडेट मिल जाएगा। Airtel और Jio के ग्राहक iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12 और iPhone SE (2022) मॉडल में 5G का इस्तेमाल iOS 16 Beta वर्जन के साथ कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iOS 16 beta प्रोग्राम कैसे ज्वाइन करें

    यदि आप भी एपल के बीटा यूजर्स बनना चाहते हैं तो इस संबंध में https://beta.apple.com/sp/betaprogram पूरी जानकारी दी गई है। एक बार बीटा प्रोग्राम ज्वाइन करने के बाद आपको फोन की सेटिंग में जाकर फिर जेनरल में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। बेहतर यही होगा कि कोई भी अपडेट वाई-फाई नेटवर्क पर ही करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें