Internet Outage in Pakistan: पाकिस्तान में कई घंटों तक बंद रहा इंटरनेट, राजधानी में भी नहीं रही कनेक्टिविटी
पाकिस्तानी टेलीकॉम अथॉरिटी (PTA) के अनुसार देश के दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्र के बीच इंटरनेट सेवाएं धीमीं देखी गई हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं, इंटरनेट सेवाओं को जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

विस्तार
पाकिस्तान में शुक्रवार को इंटरनेट सेवाएं अचानक से बंद हो गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण पूरे देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत का सामना करना पड़ा। राजधानी के साथ पाकिस्तान के कई हिस्सों में लोगों को कई घंटों तक इंटरनेट बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद इंटरनेट सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है। इससे पहले बिजली संकट के चलते दूरसंचार ऑपरेटरों ने मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी थी।
पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन कंपनी (PTCL) के अनुसार ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई थीं। अब इंटरनेट सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है। PTCL ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश और जलभराव के कारण लोगों को इंटरनेट बंद का सामना करना पड़ा है। अब हमने इस समस्या को ठीक कर लिया है। पूरे देश में अब इंटरनेट सेवाएं शुरू हो गई हैं।
पाकिस्तानी टेलीकॉम अथॉरिटी (PTA) के अनुसार देश के दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्र के बीच इंटरनेट सेवाएं धीमीं देखी गई हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं, इंटरनेट सेवाओं को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में 3जी और 4जी सर्विस का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 116 मिलियन यानी 11.6 करोड़ और ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर की संख्या 11.9 करोड़ है।
बिजली संकट के चलते भी इंटरनेट बंद करने की आयी थी नौबत
इससे पहले भी पाकिस्तान में बिजली संकट के चलते दूरसंचार ऑपरेटरों ने मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी बोर्ड (एनआईबीटी) ने ट्विटर पर कहा था कि पाकिस्तान में दूरसंचार ऑपरेटरों ने देश भर में लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की चेतावनी दी है, क्योंकि बिजली मे भारी कमी उनके संचालन में समस्या और बाधा पैदा कर रही है।