Internet Explorer: माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, कल से बंद हो जाएगा इंटरनेट एक्सप्लोरर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 13 Feb 2023 06:59 PM IST
सार

Internet Explorer: कंपनी का कहना है कि, हम माइक्रोसॉफ्ट एज में IE मोड स्थापित करने और IE11 को इस तिथि से पहले बंद करने के लिए काम कर रहे हैं ताकि यूजर्स को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

विज्ञापन
Internet Explorer Deactivate from 14 February via Microsoft Edge Update details in hindi
Internet Explorer - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने सबसे पुराने इंटरनेट ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) को 14 फरवरी यानी कल से हमेशा के लिए बंद करने की तैयारी कर ली है। माइक्रोसॉफ्ट ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी के आउट-ऑफ-सपोर्ट वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को अपने पिछले जनरेशन के विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम से सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए स्थायी रूप से डिसेबल कर दिया जाएगा। यानी इसके बाद विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले सभी लैपटॉप और कंप्यूटर पर इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

    बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2022 में घोषणा की थी कि वह 14 फरवरी को इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 एप को स्थायी रूप से बंद कर देगी। दरअसल, कंपनी नया अपडेट लेकर आने वाली है, जिसमें विंडोज 10 और इसके पुराने एडिशनों पर इंटरनेट एक्सप्लोरर बंद कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    फर्म के अनुसार, सभी डिवाइस जिन्हें इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 को माइक्रोसॉफ्ट एज में "री-डायरेक्ट" नहीं किया गया है, इस अपडेट से प्रभावित होंगे। इसके बदले कंपनी Microsoft Edge को नए अवतार में पेश कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि, हम माइक्रोसॉफ्ट एज में IE मोड स्थापित करने और IE11 को इस तिथि से पहले बंद करने के लिए काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपके संगठन को कारोबारी परेशानी का सामना ना करना पड़े। यानी यह यूजर्स 14 फरवरी से इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 (IE11) डेस्कटॉप एप्लिकेशन की जगह माइक्रोसॉफ्ट एज IE मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे बाद में माइक्रोसॉफ्ट एज में री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।

    कंपनी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट एज के नए अपडेट के माध्यम से विंडोज 10 कंप्यूटरों पर इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 को बंद कर दिया जाएगा। पहले यह घोषणा की गई थी कि कंपनी विंडोज अपडेट जारी करेगी, लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि एज अपडेट के माध्यम से सॉफ्टवेयर को बंद करने का निर्णय संगठनों को शेष इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 उपयोगकर्ताओं को आसानी से माइक्रोसॉफ्ट एज में स्थानांतरित करने में मदद करने के लिए किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें