महिला दिवस 2025: महिलाओं के पास ये पांच गैजेट और एप्स होने ही चाहिए, सुरक्षा के लिए हैं बहुत जरूरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Mar 2025 04:10 PM IST
सार

यह रीयल-टाइम लोकेशन, ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ मदद की सुविधा देता है। खास बात यह है कि यह एप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम करता है, जिससे यह महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी सुरक्षा उपकरण बन जाता है।

विज्ञापन
International Womens Day 2025 women Must have gadgets and apps for safety
women safety - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज की तेजी से बदलती और तकनीकी रूप से उन्नत दुनिया में, स्मार्ट गैजेट्स और डिजिटल टूल्स महिलाओं की सुरक्षा और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों से लेकर स्वास्थ्य ट्रैकिंग एप्स तक, ये इनोवेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराने में मदद करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, आइए उन प्रमुख टूल्स और एप्स पर नजर डालें जो महिलाओं के जीवन को आसान, सुरक्षित बना सकते हैं।

    1. लाइका (Laiqa) - AI-पावर्ड वेलनेस एप

    लाइका एक AI-पावर्ड हेल्थ एप है जो आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक के साथ महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पीसीओएस (PCOS), थायरॉयड असंतुलन और हार्मोनल बदलावों जैसी समस्याओं के लिए पर्सनलाइज हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। इस एप में डाइट और एक्सरसाइज प्लान भी मिलते हैं, जो हार्मोनल पैटर्न के अनुसार तैयार किए गए होते हैं। इसके अलावा यूजर्स आयुर्वेदिक चिकित्सकों, न्यूट्रिशनिस्ट्स और फिटनेस एक्सपर्ट्स से कंसल्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    फ्लो हेल्थ महिलाओं के लिए एक अत्यधिक लोकप्रिय पीरियड और ओव्यूलेशन ट्रैकिंग एप है। यह AI-पावर्ड कंसल्टेशन, लक्षण ट्रैकिंग और प्रेग्नेंसी सपोर्ट जैसी सुविधाएं देता है। एप में गोपनीयता बनाए रखने के लिए एनोनिमस मोड भी उपलब्ध है, जिससे यूज़र्स सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें