{"_id":"6225ea9a1cb9c46e0a6ebf21","slug":"international-womens-day-2022-meet-top-5-youtube-women-creators-from-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022: मिलिए पांच महिला यूट्यूबर्स से, लाखों में हैं सब्सक्राइबर्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022: मिलिए पांच महिला यूट्यूबर्स से, लाखों में हैं सब्सक्राइबर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Mon, 07 Mar 2022 06:03 PM IST
दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाना और उनके हक के लिए लड़ाई को जारी रखना है। आज महिलाएं अपनी काबिलियत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन सभी रूढ़ीवादी धारणाओं को तोड़ रही हैं, जो समाज में स्त्रियों को लेकर व्याप्त थीं। 21वीं सदी में तकनीक, स्वास्थ्य, बिजनेस, अंतरिक्ष, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन महिला यूट्यूबर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें लाखों लोग यूट्यूब पर पसंद करते हैं। ये महिला यूट्यूबर्स लाखों लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022
- फोटो : Youtube
CA Rachana Phadke Ranade
रचना रनाडे को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है। रचना आज अपने यूट्यूब के जरिए लाखों लोगों को इन्वेस्टमेंट, बिजनेस और फाइनेंशिएल क्षेत्र से जुड़ी जानकारी देती हैं। ये कठिन से कठिन फाइनेंशिएल कॉन्सेप्ट को काफी आसानी से लोगों को समझाती हैं। इसी वजह से इन्हें यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022
- फोटो : Youtube
Payal Gaming
पायल धरे के यूट्यूब चैनल पर आज 1.84 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। पायल अपने यूट्यूब पर गेमिंग से जुड़े कंटेंट डालती हैं। गेमिंग का लुत्फ लेने वाले लाखों लोग इनके वीडियो को नियमित तौर पर देखते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022
- फोटो : Youtube
Kaizen English
मलार अपने यूट्यूब चैनल kaizen english के जरिए लाखों लोगों को इंग्लिश सिखा रही हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल की मदद से लाखों लोगों की कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारने का काम कर रही हैं। आज उनके चैनल पर करीब 9 लाख 55 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022
- फोटो : Youtube
Artkala
स्नेहा, पूजा और पवन अपने यूट्यूब चैनल आर्टकला के जरिए लोगों को ऐसे नए आइडिया और तकनीक के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से वेस्ट मटेरियल को सजावटी चीजों में बदला जाता है। यूट्यूब पर उनके चैनल आर्टकला को खूब पसंद किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022
- फोटो : Youtube
Interior Maata
अनन्या अपने चैनल इंटिरियर माता के जरिए अपने कार्य को लोगों के साथ शेयर करती हैं। आज उनके चैनल पर 7 लाख 68 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वीडियो में वह घरों के इंटीरियर डिजाइन के बारे में बताती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।