Instagram vs Youtube: कहां होती है सबसे ज्यादा कमाई, विस्तार से जानें
Instagram vs Youtube; यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं और आपका कंटेंट किस प्रकार का है। आइए जानते हैं कि दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कैसे कमाई की जा सकती है और किस प्लेटफॉर्म से ज्यादा कमाई होती है।

विस्तार
आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बहुत सारे क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स सक्रिय हैं और दोनों प्लेटफॉर्म्स से अच्छे खासे पैसे कमाने में सफल हो रहे हैं। हालांकि, दोनों की कमाई के तरीके अलग होते हैं, और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं और आपका कंटेंट किस प्रकार का है। आइए जानते हैं कि दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कैसे कमाई की जा सकती है और किस प्लेटफॉर्म से ज्यादा कमाई होती है।
Ad Revenue (विज्ञापन से कमाई):
यूट्यूब पर सबसे प्रमुख कमाई का तरीका विज्ञापन होता है। यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करने के बाद, जब लोग वीडियो देखते हैं तो यूट्यूब उस पर विज्ञापन दिखाता है और इससे जो राजस्व आता है, वह वीडियो निर्माता के साथ बांटा जाता है।
सुपरचैट और सुपरस्टिकर्स:
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान, दर्शक अपने पसंदीदा यूट्यूबर को सुपरचैट और सुपरस्टिकर्स के माध्यम से पैसे भेज सकते हैं।