आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वालों पर नजर रखेगा इंस्टाग्राम

Nilesh Kumar
टेक डेस्क, अमर उजालाNilesh Kumar
Wed, 10 Jul 2019 09:35 AM IST
सार
Instagram to monitor offensive content posters, know about how its function
instagram

    विस्तार

    फोटो और वीडियो शेयर एप इंस्टाग्राम अपने प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वाले यूजर्स पर सख्ताई बरतने की तैयारी में है। इंस्टाग्राम इसके लिए जल्द ही पॉप-अप वार्निंग जैसा फीचर्स लाने वाली है।

    इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इंस्टाग्राम पर एक सुरक्षित वातावरण बनाने का काम करें। मोसेरी ने बताया कि हमने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल तैयार किया है, जो आपत्तिजनक कंटेंट पर बारीकी से नजर रखेगा।

    इंस्टाग्राम यूजर्स जब भी किसी आपत्तिजनक कंटेंट को जैसे ही प्लेटफार्म पर पोस्ट करेंगे, यह टूल उन्हें चेतावनी देगा। यह वार्निंग इंटरवेंशन यूजर्स को सतर्क करने के लिए है। इसके अलावा भी अगर किसी प्रकार की गलत हरकत प्लेटफार्म पर किसी यूजर्स के द्वारा की जाती है, तो उसे उसे अनफॉलो, ब्लॉक और रिपोर्ट करने का विकल्प मिलेगा।

    मोसेरी ने आगे कहा कि हमने इस फीचर का नाम रेस्ट्रिक्ट रखा है। यह सिर्फ उसी यूजर को दिखेगा, जिसे किसी प्रकार की कोई परेशान करने वाली चीजें भेजी जा रही हों। ऐसे में पोस्ट करने वाले को सामने वाले यूजर्स से पोस्ट करने के लिए सहमति लेनी पड़ेगी। ऐसे में जब आप ऑनलाइन रहेंगे या उस आपत्तिजनक पोस्ट को पढ़ रहे होंगे तब रिस्ट्रिक्टेड यूजर्स आपको नहीं देख पाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें