Instagram नहीं दिखाएगा गंदे पोस्ट

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Mar 2017 11:52 AM IST
Instagram Starts Blurring Offensive Photos and two-factor authentication
इंस्टाग्राम - फोटो : heatst

    फेसबुक और ट्विटर की राह पर चलते हुए इंस्टाग्राम ने भी गंदे और आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इंस्टाग्राम अब ऐसे पोस्ट पर खुद-ब-खुद ब्लर कर देगा। यह पहला मौका है जब इंस्टाग्राम फिल्टर यूज कर रहा है।

    इंस्टाग्राम के ओर से जारी में बयान में कहा गया है कि शॉकिंग फोटो, सेक्सुअल कंटेंट, पशुओं के साथ दुर्व्यवहार और महिलाओं के खिलाफ किए गए पोस्ट को ब्लर कर दिया जाएगा। इंस्टाग्राम ने इस नए फीचर की फोटो भी शेयर की है जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि आपत्तिजनक पोस्ट को ब्लर कर दिया गया है। हालांकि उस फोटो पर टैप करके देखा जा सकता है।

    इंस्टाग्राम टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन

    इंस्टाग्राम
    इंस्टाग्राम

    इसके अलावा इंस्टाग्राम एक सिक्योरिटी फीचर भी एड करने वाला है। इस फीचर का नाम टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर वेरिफिकेशन करके एक कोड ले सकता है। इसके बाद हर बार लॉगइन करने से पहले उसे इस कोड को डालना होगा। टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का विकल्प अकाउंट में मिलेगा। इसे ऑन करने पर आपको कई सारे कोड दिखेंगे उनमें से आप कोई एक चुन सकते हैं। उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक 6 डिजिट का कोड मैसेज के जरिए आएगा। जिसकी मदद से आप लॉगइन कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें