INDUS-X: भारत-अमेरिका की नई रक्षा पहल इंडस-एक्स लॉन्च, सह-विकास टेक्नोलॉजी को बढ़ाने में होगी अहम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 22 Jun 2023 07:39 PM IST
सार

इंडस-एक्स को भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित किया गया था। मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के पहले से ही इस रक्षा पहल को अहम बताया जा रहा था।

विज्ञापन
Indus-X India America defense initiative launched at Washington to increase co development technology
INDUS-X - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अमेरिका के वाशिंगटन में गुरुवार को एक कार्यक्रम में भारत-संयुक्त राज्य रक्षा पहल INDUS-X को लॉन्च किया गया है। यह पहल दोनों देशों के रक्षा औद्योगिक सहयोग को सशक्त बनाने और टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में नए इनोवेशन को सुनिश्चित करने में मदद करेगी। बता दें मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के पहले से ही इस रक्षा पहल को अहम बताया जा रहा था। दरअसल, इंडस-एक्स को भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित किया गया था।

    रक्षा नवाचार का पुल है INDUS-X

    रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने भारतीय और अमेरिकी स्टार्टअप्स द्वारा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के सह-विकास और सह-उत्पादन का आह्वान किया है। रक्षा नवाचार पुल बनाने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस), रक्षा विभाग (डीओडी) और भारत के रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने "भारत-अमेरिका स्टेट डिफेंस एक्सीलेरेशन इकोसिस्टम (इंडस-एक्स)" लॉन्च किया है।

    विज्ञापन

    इंडस-एक्स के लॉन्च पर, संयुक्त सचिव (रक्षा उद्योग संवर्धन) अनुराग बाजपेयी ने प्रतिभागियों से उद्योगों, शिक्षाविदों और निवेशकों के बीच भविष्य के सहयोग के लिए मैकेनिज्म विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और दुनिया के लिए मेक इन इंडिया के दर्शन पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेक इन इंडिया पहल का अवलोकन करने की बात कही।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बाजपेयी ने दो दिवसीय INDUS-X कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। काउंसिल (USIBC) 20-21 जून का यह कार्यक्रम इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX), रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) द्वारा सह-आयोजित किया गया था, और यूएस-इंडिया बिजनेस की की मेजबानी में आयोजित किया गया था।

    क्या है इंडस-एक्स?

    इंडस-एक्स भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को बढ़ाने के लिए एक रक्षा पहल है। यह पहल इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (iCET) के तहत आती है। जानकारी के मुताबिक, इंडस-एक्स के शुभारंभ के संबंध में प्रारंभिक चर्चा जून 2021 में हुई थी। अब अमेरिका के वाशिंगटन में इसका शुभारंभ किया गया है।

    यह यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की ही एक पहल है, जिसका फोकस अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर है। इंडस-एक्स का उद्देश्य अमेरिका और भारतीय रक्षा नवाचार क्षेत्रों के बीच साझेदारी को गहरा करना है। इंडस-एक्स हाई-टेक सहयोग को आगे बढ़ाने और रक्षा क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान, विकास और उत्पादन के अवसरों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। पहल का उद्देश्य सह-उत्पादन जेट इंजन, लंबी दूरी की तोपखाने और पैदल सेना के वाहनों के लिए संभावनाओं का पता लगाना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें