सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट हुई जारी, भारत के 34 लाख लोग एक ही password इस्तेमाल करते हैं
भारत में qwerty, anmol123 और googledummy जैसे पासवर्ड का इस्तेमाल भी बड़े स्तर पर होता है। कई लोग अपने नाम का इस्तेमाल भी पासवर्ड के तौर पर करते हैं जिनमें Indya123 और India@123 आदि शामिल हैं।

विस्तार
भारत में 68 करोड़ से अभी अधिक हो गई है। करीब-करीब सभी लोग फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। सभी तरह के सोशल मीडिया अकाउंट या बैंक अकाउंट्स के लिए लोग पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि लोगों के फोन का लॉक भी नंबर में है। कई लोग नॉर्डपास जैसे पासवर्ड मैनेजर का भी इस्तेमाल करते हैं। अब नॉर्डपास ने ही सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी की है। लिस्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा password, Password@123, password123, Password@1 और password1 का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे पासवर्ड का अनुमान लगाना बहुत ही आसान है।
रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ password को करीब 49 लाख लोग इस्तेमाल करते हैं जिनमें भारत के 34 लाख लोग शामिल हैं। भारत में दूसरा सबसे पसंदीदा पासवर्ड 123456 है जिसे 1,66,757 बार इस्तेमाल किया गया है। चौथे नंबर पर Bigbasket है जिसे करीब 75,081 लोग इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा भारत में qwerty, anmol123 और googledummy जैसे पासवर्ड का इस्तेमाल भी बड़े स्तर पर होता है। कई लोग अपने नाम का इस्तेमाल भी पासवर्ड के तौर पर करते हैं जिनमें Indya123 और India@123 आदि शामिल हैं। NordPass की रिपोर्ट के मुताबिक 73 फीसदी लोग सबसे आसान 200 पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जबकि 83% लोग ऐसे पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें एक सेकेंड से भी कम समय में ब्रेक किया जा सकता है।
iloveyou पासवर्ड का इस्तेमाल भी लोग खूब करते हैं। रिपोर्ट में इसकी रैंकिंग 81 है। अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों में f...kyou, f...koff, f...ckyou1 जैसे पासवर्ड भी लोग खूब इस्तेमाल करते हैं। इस रिपोर्ट के 3 टीबी पासवर्ड को देखने के बाद तैयार किया गया है।
1. password
2. 123456
3. 12345678
4. bigbasket
5. 123456789
6. pass@123
7. 1234567890
8. anmol123
9. abcd1234
10. googledummy
11. Indya123
12. qwerty123
13. sahilji1
14. 987654321
15. kapil*12345
16. 123456789a
17. p@ssw0rd
18. India@123
19. india123
20. 12345