ChatGPT: भारतीयों को खूब भाया चैटजीपीटी का ये नया इमेज टूल, चंद हफ्तों में बना दी 100 करोड़ से ज्यादा तस्वीरें

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 19 May 2026 04:49 PM IST
सार

ChatGPT Images 2.0 India Milestone

: क्या आपने भी हाल ही में लॉन्च हुए ChatGPT Images 2.0 फीचर का इस्तेमाल अपनी तस्वीरों के लिए किया है? क्योंकि भारत में लोग इसे तेजी से अपना रहे हैं। जानिए अब तक कितने भारतीयों ने चैटजीपीटी से अपनी इमेज बनाई है...

विज्ञापन
Indians Embrace ChatGPT Images 2.0: Billions Images Generated in Weeks
Chat GPT2.0 से बनाई गई फोटो (घिबली स्टाइल) - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    OpenAI Sam Altman Twitter India:

    भारत में एआई क्रिएटिविटी का क्रेज अब नए स्तर पर पहुंच चुका है। ओपनएआई के चैटजीपीटी इमेज 2.0 फीचर ने लॉन्च होते ही भारतीय यूजर्स को काफी तेजी से आकर्षित किया। लोगों को यह इतना पसंद आया कि लॉन्च के कुछ ही हफ्तों में भारत में एक अरब से ज्यादा AI-जनरेटेड इमेज तैयार की जा चुकी हैं। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ओपनएआई पर इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा किChatGPT Images 2.0 — India. Already more than 1 billion images created there; awesome to see.

    ओपनएआई के अनुसार भारत अब चैटजीपीट इमेज 2.0 का सबसे तेजी से बढ़ता यूजर बेस बन चुका है। यह नया फीचर अप्रैल 2026 में लॉन्च हुआ था, जिसमें बेहतर AI एडिटिंग, स्मार्ट प्रॉम्प्ट समझने की क्षमता, मल्टीलिंगुअल टेक्स्ट सपोर्ट और ज्यादा रियलिस्टिक विजुअल आउटपुट जैसे फीचर्स दिए जानें की बात कही गई थी। इसी वजह से अब आम यूजर्स भी बिना डिजाइनिंग स्किल के प्रोफेशनल क्वालिटी इमेज बना पाा रहे हैं।

    विज्ञापन

    Top AI Image Styles ChatGPT: भारत में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं ये एआई स्टाइल

    ChatGPT: भारतीयों को खूब भाया चैटजीपीटी का ये नया इमेज टूल, चंद हफ्तों में बना दी 100 करोड़ से ज्यादा तस्वीरें

    Cinematic Portrait Collage

    रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स सबसे ज्यादा अपनी सेल्फी को सिनेमैटिक फैशन शूट लुक में बदल रहे हैं। गोल्डन-आवर लाइटिंग और मैगजीन स्टाइल इफेक्ट सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Anime और Manga Transformations

    इसके बाद स्टूडियो घिबली और जापानी मांगा स्टाइल वाली एआई इमेज भारत में तेजी से वायरल हो रही हैं।

    ChatGPT: भारतीयों को खूब भाया चैटजीपीटी का ये नया इमेज टूल, चंद हफ्तों में बना दी 100 करोड़ से ज्यादा तस्वीरें

    AI LinkedIn Headshots

    इतना ही नहीं प्रोफेशनल CEO-स्टाइल प्रोफाइल फोटो बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। खासकर जॉब प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप फाउंडर्स इसे पसंद कर रहे हैं।

    Retro Bollywood Posters

    इसके अलावा लोग फिर से पुराने स्टाइल यानी की 19s को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए 1970s बॉलीवुड पोस्टर स्टाइल वाली AI इमेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

    Pixar-style AI Avatars

    लोग खुद को Pixar फिल्मों के 3D कैरेक्टर जैसा दिखाने वाले AI अवतार बना रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय पौराणिक किरदारों को साइबरपंक और फ्यूचरिस्टिक स्टाइल में दिखाने वाले प्रॉम्प्ट्स भी तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।

    AI इमेज अब सिर्फ क्रिएटर्स तक सीमित नहीं

    पहले AI इमेज टूल्स सिर्फ डिजाइनर्स और प्रोफेशनल क्रिएटर्स इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब समय बदल रहा है। अब एआई फोटो जनरेशन का इस्तेमाल लोग इंस्टाग्राम पोस्ट, सोशल मीडिया डीपी, डिजिटल अवतार, लिंक्डइन प्रोफाइन, यूट्यूब थंबनेल और फैशन और कंटेंट क्रिएशन के लिए कर रहे हैं।

    लोगों को इतना क्यों पसंद आ रहा है ChatGPT Images 2.0?

    इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत इसका आसान इस्तेमाल माना जा रहा है। यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर बेहद डिटेल्ड और हाई-क्वालिटी इमेज बना सकते हैं। साथ ही AI अब भारतीय भाषाओं और लोकल स्टाइल को भी बेहतर तरीके से समझने लगा है, जिससे भारतीय यूजर्स का जुड़ाव और तेजी से बढ़ा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें