Ghibli Trend: घिबली इमेज बनाने में भारतीय सबसे आगे, दुनियाभर में लोगों ने बनाई 70 करोड़ से ज्यादा तस्वीरें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 04 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

Ghibli Trend In India:

चैटजीपीटी का घिबली स्टाइल इमेज फीचर अब ग्लोबल इंटरनेट ट्रेंड बन चुका है। लोग अपने असली फोटोज को घिबली स्टाइल में बदलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

Indians are ahead in making Ghibli style images 70 crore ghibli images made in a week chatgpt coo statement
घिबली बना ग्लोबल ट्रेंड - फोटो : इंडिया पोस्ट (X)

    विस्तार

    इन दिनों घिबली इमेज बनाने का जबरदस्त ट्रेंड चल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी घिबली स्टाइल वाली तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हमारा भी मानना है कि आपने भी घिबली स्टाइल वाली तस्वीर जरूर बनाई होगी। आपको जनकर आश्चर्य होगा कि इस ट्रेंड को फॉलो करने में भारतीय सबसे आगे हैं।

    दरअसल, OpenAI के चैटबॉट ChatGPT पर 25 मार्च के बाद से अब तक 130 मिलियन (13 करोड़) से ज्यादा यूजर्स 70 करोड़ से अधिक घिबली इमेजेस बना चुके हैं। चैटजीपीटी ने इसके लिए अपने GPT-4o मॉडल को खासतौरपर तैयार किया है।

    घिबली इमेज
    घिबली इमेज - फोटो : X (एक्स)

    भारत बना तेजी से बढ़ता मार्केट

    OpenAI के COO ब्रैड लाइटकैप ने बताया कि भारत इस फीचर के लिए सबसे तेजी से बढ़ता मार्केट बन चुका है। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिख, "हम सभी यूजर्स की सेवा में लगे हुए हैं। टीम दिन-रात काम कर रही है।"

    बता दें कि कुछ दिन पहले OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भी भारत में AI की तेजी से हो रही ग्रोथ की तारीफ की थी।

    यह भी पढे़ं: छात्रों के लिए फ्री हुआ ChatGPT का प्रीमियम वर्जन, ऐसे मिलेगा एक्सेस

    Ghibli स्टाइल बना क्रेज

    यूजर्स को चैटजीपीटी का घिबली स्टाइल इमेड फीचर काफी पसंद आ रहा है। लोग अपने असली फोटोज को घिबली स्टाइल में बदलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जो वायरल हो रही हैं। देश-दुनिया के कई नेता और सेलिब्रिटीज भी इंटरनेट पर घिबली तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसके वजह से इसका क्रेज और भी बढ़ता जा रहा है।

    हालांकि, इतनी भारी डिमांड के चलते OpenAI के सर्वर और GPU पर काफी लोड आ गया है। ऑल्टमैन ने खुद कहा कि उनके ग्राफिक सिस्टम "पिघल" रहे हैं। इससे कुछ यूजर्स को स्लो सर्विस या डिले का भी सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से स्केल कर रही है।

    फ्री यूजर्स के लिए दिक्कत
    फ्री यूजर्स के लिए दिक्कत - फोटो : अमर उजाला

    परेशानी में फ्री यूजर्स

    फिलहाल, चैटजीपीटी ने फ्री यूजर्स के लिए घिबली इमेज जनरेशन पर लिमिट लगा दिया है। फ्री यूजर्स अब दिनभर में केवल 3 घिबली इमेज बना पाएंगे। हालांकि, चैटजीपीटी के फ्री यूजर्स को इमेज बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फ्री अकाउंट में इमेज की प्रोसेसिंग काफी स्लो हो रही है। कई यूजर्स ने एरर और कॉपीराइट वॉयलेशन मैसेड मिलने की भी शिकायत कर रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें