नई जंग: जियो, एयरटेल-वीआई की ट्राई से मांग, नेटफ्लिक्स और गूगल जैसी कंपनियां दें हमें पैसा
टेलीकॉम कंपनी जियो का तर्क है कि इंटरनेट कंपनियों को नेटवर्क उपयोग के लिए भुगतान करने की आवश्यकता एक समान अवसर सुनिश्चित करेगी।

विस्तार
भारतीय दूरसंचार ऑपरेटर जियो, एयरटेल और Vi ने नेटफ्लिक्स और गूगल जैसी टेक कंपनियों से अपने नेटवर्क का उपयोग करने के लिए पैसा वसूलने की मांग की है। टेलीकॉम कंपनियों ने इसके लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) से सिफारिश की है। टेलीकॉम कंपनियों ने नेट न्यूट्रैलिटी के उल्लंघन की आशंका भी जताई है। दूरसंचार ऑपरेटर जियो का कहना है कि ट्राई को नेटवर्क विकास में योगदान देने और देश के लिए रीढ़ बनाने में ओटीटी प्रोवाइडर के लिए सिफारिश करनी चाहिए।
टेलीकॉम कंपनी जियो का तर्क है कि इंटरनेट कंपनियों को नेटवर्क उपयोग के लिए भुगतान करने की आवश्यकता एक समान अवसर सुनिश्चित करेगी। जियो का कहना है कि इस विषय पर दुनिया भर के टेलीकॉम ऑपरेटरों के बीच लगभग एक जैसी सहमति है। बता दें कि भारत के कुल डाटा ट्रैफिक में 55 फीसदी हिस्सा जियो के पास है।
देश के दो अन्य प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया भी जियो से सहमत हैं। एयरटेल ने प्रस्ताव दिया है कि केवल बड़ी टेक कंपनियों को ही नेटवर्क उपयोग की लागत वहन करनी चाहिए, जिससे छोटे स्टार्टअप बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें।
- Union Home Secretary: सरकारी एजेंसियों के लिए 20 नए सॉफ्टवेयर टूल पर काम कर रही सरकार, जल्द होंगे रोलआउट
- Mobile Users: दुनिया का सबसे ज्यादा मोबाइल सदस्यता वृद्धि वाला देश बना भारत, चीन को भी पछाड़ा
- सबसे काम की हैं ये WhatsApp सिक्योरिटी टिप्स
- Chandrayaan-3: जियो-एयरटेल ने नहीं दिया साथ, BSNL नेटवर्क के भरोसे चंद्रयान-3 कर रहा वैज्ञानिकों से बात