रेलवे स्टेशन और ट्रेन में फ्री में मिलेगी वीडियो स्ट्रीमिंग की सेवा, देख सकेंगे फिल्म और सीरियल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 05 Aug 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways passengers will Soon, stream free high-quality movies, videos on trains and station
भारतीय रेल

    भारतीय रेलवे जल्द ही अपने यात्रियों को फ्री में वीडियो वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा देने जा रहा है। रेलवे की इस योजना के तहत यात्रियों को रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सफर के दौरान हाई-क्वालिटी फिल्म, समाचार, टीवी सीरिय देखने का मौका मिलेगा।

    खास बात यह है कि इसके लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और यात्री इस सेवा का लाभ चलती ट्रेन में भी उठा सकेंगे। रेलवे की इस नई सेवा की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी। गोयल ने अपने ट्वीट में कहा कि रेलवे की यह सेवा यात्रियों को पसंद आएगी। भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्री जल्द ही अपने मोबाइल पर टीवी सीरियल और फिल्म का आनंद हाई-क्वालिटी में ले सकेगे।

    विज्ञापन

    मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे ने इस सुविधा के लिए रेलटेल के साथ साझेदारी की है। बता दें कि यह वही रेलटेल है जो पहले से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फ्री में वाई-फाई की सेवा दे रही है। इस सेवा के तहत यात्रियों को हिंदी समेत कई भाषाओं में फिल्म, टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि बफर फ्री सर्विस देने के लिए ट्रेनों में अलग से सर्वर लगाए जाएंगे। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि वीडियो कंटेंट के लिए किन कंपनियों या वीडियो स्ट्रीमिंग एप के साथ साझेदारी की गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें