काम की खबर: प्लास्टिक की बोतल फेंके नहीं, ऐसे करें मोबाइल रिचार्ज के लिए इस्तेमाल

देश में प्लास्टिक का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसका बुरा प्रभाव वातावरण पर पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक प्लास्टिक की बोतल (Plastic Bottle) है जिनका उपयोग घर और ऑफिस में होता है। भारत सरकार ने प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाएं हैं, जिनको ध्यान में रखकर अब भारतीय रेलवे (Indian Railway) यात्रियों को बोतल नष्ट करने पर मुफ्त में रिचार्ज का लाभ देगी।
भारतीय रेलवे उन लोगों को फ्री में मोबाइल रिचार्ज की सुविधा देगी, जो प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीनों का सबसे ज्यादा उपयोग करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों से प्लास्टिक के समान के उपयोग को कम करने की अपील की थी। वहीं, रेलवे ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर से एक प्लास्टिक बोतल का एक बार ही इस्तेमाल होगा और इसको दोबारा उपयोग में नहीं लाया जाएगा।
भारतीय रेलवे के मुख्य अधिकारी वी के यादव ने कहा है कि रेलवे प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए देश के सभी स्टेशनों पर 400 से अधिक मशीनें लगाएगा। भारतीय रेलवे की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोगों को अपना नंबर मशीन में एंटर करना होगा और बोतल को नष्ट करना होगा।
इसके बाद आपका मोबाइल रिचार्ज हो जाएगा। लेकिन अब तक इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है कि कितने का रिचार्ज मिलेगा। बता दें कि अब तक भारतीय रेलवे ने 128 स्टेशन पर 160 मशीनों को लगाया है। इसके अलावा रेलवे ने कर्मचारियों को प्लास्टिक बोतल को जमा कराने और रिसाइकल कराने के आदेश दिया है।
- iPhone Prices Drop : 11 सीरीज के लॉन्च के बाद पुराने आईफोन की कीमतों में कटौती, देखें लिस्ट
- आईफोन 11, आईफोन 11 Pro और आईफोन 11 Pro Max हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 64,900 रुपये
- Apple TV+ : 99 रुपये प्रति माह में देखें एक्सक्लूसिव वीडियोज, जानें खासियत
- Apple Arcade: 99 रुपये प्रति माह में मिलेगा अनलिमिटेड गेमिंग का मजा