Google Chrome: गूगल क्रोम उपयोग करने वालों के लिए चेतावनी जारी, रिपोर्ट में कई खामियां उजागर
नई रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर्स संवेदनशील डेटा चुराने के लिए आपके सिस्टम पर विशेष रूप से तैयार किए गए वेब पेज भेजकर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं।

विस्तार
भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए हाई-रिस्क चेतावनी जारी की है। अपनी नई रिपोर्ट में सीईआरटी-इन ने सीआईवीएन-2024-0085 ने विंडोज और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 122.0.6261.11/2 से पहले गूगल क्रोम के संस्करणों में मौजूद कई खामियों पर प्रकाश डाला।
इन खामियों को उच्च गंभीरता का दर्जा दिया गया है, जो दर्शाता है कि वे उपयोगकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम पैदा कर सकते हैं। यह उनके लिये ज्यादा खतरनाक है, जो गूगल की ओर से समय-समय पर भेजे जाने वाले अपडेट्स को मेमेरी कम होने के चलते अपडेट नहीं करते हैं। हैकर्स संवेदनशील डेटा चुराने के लिए आपके सिस्टम पर विशेष रूप से तैयार किए गए वेब पेज भेजकर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं।