Google Chrome Alert: गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं तो हो जाइए सावधान, सरकार ने दी चेतावनी
यह चेतावनी आईटी मंत्रालय के इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी की गई है। SERT-In के अनुसार गूगल क्रोम में कुछ खामी पाई गई है, जिससे हैकर्स इसका फायदा उठाकर कंप्यूटर को आसानी हैक कर सकते हैं।

विस्तार
यदि आप भी लैपटॉप या कम्यूटर में ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम (Google Chrome) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। भारत सरकार ने गूगल क्रोम के यूजर्स को चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी आईटी मंत्रालय के इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी की गई है। CERT-In के अनुसार गूगल क्रोम में कुछ खामी पाई गई है, जिससे हैकर्स इसका फायदा उठाकर कंप्यूटर को आसानी हैक कर सकते हैं। CERT-In ने इससे पहले एपल आईओएस, एपल आईपैड और मैकओएस के बग्स को लेकर चेतावनी जारी की थी।
CERT-In की एक एडवाइजरी के अनुसार, गूगल क्रोम में कई खामियां मौजूद हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम पर क्राफ्टेड रिक्वेस्ट भेजकर इससे अटैकर्स आर्बिटर्री कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं। यह कोड आपके कम्प्यूटर की सुरक्षा को बायपास कर सकता है और आपके सिस्टम को पूरी तरह से हैक कर सकता है। बता दें कि इससे पहले CERT-In ने एपल आईओएस, एपल आईपैड और मैकओएस के बग्स को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि एपल डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बग है जिसका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। इसके बाद एपल ने अपने यूजर्स से इमरजेंसी अपडेट को तुरंत अपडेट करने को कहा था।
हैकिंग से बचने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने गूगल क्रोम को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने की जरूरत है। साथ ही यूजर्स किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने और अनजान वेबसाइट पर विजिट करने से बचें।