Samsung: भारत सरकार ने सैमसंग पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना, टैक्स चोरी का है आरोप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

सैमसंग को यह भारी-भरकम टैक्स और पेनल्टी तब मिली है जब कंपनी ने भारत में पिछले साल $955 मिलियन (लगभग ₹8,183 करोड़) का शुद्ध मुनाफा कमाया था। हालांकि, सैमसंग इस फैसले को टैक्स ट्रिब्यूनल या कोर्ट में चुनौती दे सकता है।

Indian government has imposed the biggest fine ever on Samsung it is accused of tax evasion
Samsung - फोटो : Samsung

    विस्तार

    भारत सरकार ने सैमसंग और उसके अधिकारियों पर $601 मिलियन (लगभग 5,154 करोड़) का बैक टैक्स और जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई टेलीकॉम उपकरणों के आयात पर शुल्क बचाने की कथित हेराफेरी के कारण की गई है। यह मामला हाल के वर्षों में किसी भी कंपनी पर लगाए गए सबसे बड़े कर मांगों में से एक माना जा रहा है। सैमसंग को यह भारी-भरकम टैक्स और पेनल्टी तब मिली है जब कंपनी ने भारत में पिछले साल $955 मिलियन (लगभग ₹8,183 करोड़) का शुद्ध मुनाफा कमाया था। हालांकि, सैमसंग इस फैसले को टैक्स ट्रिब्यूनल या कोर्ट में चुनौती दे सकता है।

    सैमसंग की नेटवर्क डिवीजन टेलीकॉम उपकरणों का आयात करती है, जिसमें एक महत्वपूर्ण उपकरण "रिमोट रेडियो हेड" (Remote Radio Head) शामिल है। यह मोबाइल टावरों के लिए एक आवश्यक घटक है, जो 4G संचार प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    सरकार का कहना है कि इस उपकरण पर 10% से 20% तक का टैरिफ लागू होता है, लेकिन सैमसंग ने इसे गलत तरीके से वर्गीकृत किया ताकि वह आयात शुल्क से बच सके। 2018 से 2021 के बीच, कंपनी ने $784 मिलियन (लगभग ₹6,717 करोड़) के इस उपकरण का दक्षिण कोरिया और वियतनाम से आयात किया, लेकिन उस पर कोई टैक्स नहीं चुकाया।

    और पढ़ें...