भारतीय मूल के इस डॉक्टर ने पहले दे दी थी साइबर हमले की चेतावनी

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 15 May 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
indian doctor warns two day before cyber attack

    साइबर अटैक से दो दिन पहले ही ब्रिटेन के एक अस्पताल में भारतीय मूल के डॉक्टर ने देश की नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) को चेतावनी दे दी थी। डॉक्टर कृष्णा चिंतापल्ली ने कहा था कि अस्पतालों की बढ़ती हुई तादाद के चलते फिरौती के लिए रैनसमवेयर हमला हो सकता है। डॉ. चिंतापल्ली लंदन के न्यूरोलॉजी एंड न्यूरो सर्जरी हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी के रजिस्ट्रार हैं।

    डॉ. चिंतापल्ली ने ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में बुधवार को प्रकाशित अपने लेख में यह चेतावनी दी थी। ब्रिटेन के एक अस्पताल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि कैम्ब्रिज के पास पेपवर्थ हॉस्पिटल में एक नर्स द्वारा किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही वायरस ने उसके कम्प्यूटर को संक्रमित कर दिया और सेंसेटिव फाइल्स को हैक कर लिया था।

    विज्ञापन

    उन्होंने शुक्र जताया कि हॉस्पिटल का दैनिक डाटा बैकअप पूरा हो गया था। आईटी डायरेक्टर ने कहा कि हम भाग्यशाली थे कि इस मामले में टाइमिंग ने हमारा साथ दिया। डॉ. चिंतापल्ली ने लिखा कि इस साल रैनसमवेयर अटैक के चलते ज्यादा अस्पताल अचानक शटडाउन हुए हैं। हमें इस तरह के खतरे के लिए पहले से कहीं ज्यादा तैयार रहना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें