5G: देश में 5जी सेवा की शुरूआत एक अक्तूबर को; 45 फीसदी अधिक खर्च करने को तैयार भारतीय ग्राहक

Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।Jeet Kumar
Thu, 29 Sep 2022 10:50 PM IST
सार

सर्वे के मुताबिक, 5जी नेटवर्क का प्रदर्शन ही भरोसा कायम करने का काम करेगा। यह सर्वे शहरी भारत के 30 करोड़ स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की राय पर आधारित है।

Indian customers want to spend 45 percent more for 5G service
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्तूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे दिल्ली के द्वारका सेक्टर 25 में दिल्ली मेट्रो के आगामी स्टेशन की एक भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज को देखेंगे। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है।

    दूसरी ओर देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोग 2023 में 5जी सेवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इन लोगों के पास ऐसे स्मार्टफोन भी हैं, जो 5जी नेटवर्क के लिए तैयार हैं। इन उपभोक्ताओं में ज्यादातर 5जी सेवा के लिए 45 फीसदी तक अिधक भुगतान करने के लिए भी तैयार हैं।

    एिरक्सन ने बुधवार को एक सर्वे में कहा कि भारत में 5जी सेवा की उपलब्धता के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जो लोग 5जी सेवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनमें 36 फीसदी सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदाता की सेवाएं लेना चाहते हैं। करीब 60% लोग नई नवोन्मेषी एप की उम्मीद लगाए हैं। सर्वे के मुताबिक, 5जी नेटवर्क का प्रदर्शन ही भरोसा कायम करने का काम करेगा। यह सर्वे शहरी भारत के 30 करोड़ स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की राय पर आधारित है।

    70% कंपनियां 5जी में करेंगी भारी निवेश

    ईवाई ने कहा, 70 फीसदी भारतीय कंपनियां अगले तीन साल में अन्य तकनीक के मुकाबले 5जी पर भारी निवेश करेंगी। हालांकि, आधी कंपनियों ने कहा कि उनके पास 5जी संबंधी नीति एवं नियमों को लेकर सीमित स्पष्टता है। यह सर्वे वित्तीय सेवाओं, सरकारी, तकनीक समेत 8 उद्योगों से जुड़ीं 56 कंपनियों पर किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें