Cyber Alert: अमेरिका में साइबर अटैक के बाद भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, ये सेक्टर हैं हैकर्स के निशाने पर
एजेंसी ने कहा है कि सभी सेक्टर और यूजर्स अपने डाटा का बैकअप जरूर रखें, ताकि अकैट की स्थिति में डाटा को री-स्टोर किया जा सके। एजेंसी ने यह भी कहा है कि यूजर्स को विंडोज सिस्टम में डाटा प्रोटेक्शन फीचर को ऑन कर लेना चाहिए।

विस्तार
भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने रॉयल रैंसमवेयर (Royal Ransomware) को लेक चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि Royal Ransomware संचार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और यहां तक कि किसी व्यक्ति विशेष पर अटैक कर सकता है। Royal Ransomware अटैक के बाद लोगों से बिटकॉइन में फिरौती मांगता है और डाटा को सार्वजनिक करने की धमकी देता है। Royal Ransomware ने हाल ही में अमेरिका के कई सरकारी विभाग की वेबसाइट पर हमला किया है। इस अटैक में अमेरिका के डलास पुलिस की वेबसाइट भी प्रभावित हुई है।
अमेरिका में हुए इस साइबर अटैक के बाद इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने एक अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि यह रैंसमवेयर फिशिंग ईमेल, वायरस वाले डाउनलोड, आरडीपी (रिमोट डेस्कटॉप प्रोटोकॉल) का दुरुपयोग करके अटैक करता है।
साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक इस रैंसमवेयर के बारे में पहली बार जनवरी 2022 में पता चला था। यह पिछले साल सितंबर के आसपास काफी सक्रिय हो गया था। इस रैंसमवेयर को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने भी अलर्ट जारी किया था।
- Nokia ने लॉन्च किया अपना सबसे मजबूत स्मार्टफोन, वॉटरप्रूफ के लिए मिली है IP69K की रेटिंग
- World Password Day 2023: गूगल ने कर दी पासवर्ड की छुट्टी, लॉन्च की Passkeys, जानें इसके बारे में
- Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल फोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं शानदार
- Cyber Attack: अमेरिका में बड़ा रैनसमवेयर अटैक, पुलिस विभाग की वेबसाइट भी पड़ी ठप