IDC की रिपोर्ट: भारत में 53% की दर से बढ़ रहा वियरबेल गैजेट का मार्केट, सस्ती हो रही हैं स्मार्टवॉच
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पहनने योग्य गैजेट के बाजार में 2023 की पहली छमाही में 57.8 मिलियन यूनिट की शिपिंग के साथ 53.3 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि देखी गई।

विस्तार
भारत में दो साल पहले तक स्मार्टवॉच की कीमत कम-से-कम 3,000 रुपये थी लेकिन अब आपको 1,000-1,500 रुपये में भी कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच मिल जाएंगी। भारत का वियरेबल गैजेट (पहनने योग्य गैजेट) का मार्केट 53.3 फीसदी की दर वार्षिक तौर पर बढ़ रहा है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पहनने योग्य गैजेट के बाजार में 2023 की पहली छमाही में 57.8 मिलियन यूनिट की शिपिंग के साथ 53.3 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि देखी गई।
पहली छमाही में 32.8 मिलियन वियरेबल की शिपमेंट हुई है जिसके बाद वार्षिक वृद्धि 37.2 फीसदी रही है। छमाही वृद्धि दर 30.6 फीसदी रही है। दूसरी तिमाही के दौरान स्मार्टवॉच की शिपमेंट 12.8 मिलियन रही है जो कि पहले के मुकाबले दोगुनी है। इस दौरान ईयरवियर (ईयरबड्स या हेडफोन) की शिपमेंट में 15.2 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई है।
स्मार्टवॉच की औसत कीमत में आई कमी
ध्यान देने वाली बात है कि स्मार्टवॉच की औसत कीमत में 44.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद औसत कीमत 3,860 रुपये से कम होकर 2,120 पर आ गई है। ओवरऑल वियरेबल गैजेट की कीमत तिमाही में करीब 1,739 रुपये तक गिरी है। यह सब महज एक साल में हुआ है। भारतीय बाजार में तमाम कंपनियां अलग-अलग डिजाइन की वॉच लॉन्च कर रही हैं। वियरेबल मार्कट में घरेलू कंपनियों की दबदबा है।
- इस साल लॉन्च हुए सभी Foldable Phone, देखें लिस्ट
- Airtel के एक महीने वाले सभी रिचार्ज प्लान
- AI : 60% भारतीय व चाइनीज आईटी कंपनियां कर रहीं एआई टूल्स का इस्तेमाल, एआई स्किल हासिल कर ऐसे बनें जॉब रेडी
- Smart Ring: क्या होती है स्मार्ट रिंग? अन्य फिटनेस वियरेबल्स से कैसे है अलग, जानें इसके बारे में सभी जानकारी