संसदीय समिति के सामने ट्विटर के अलावा गूगल, फेसबुक की भी हो सकती है पेशी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Feb 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
India Parliamentary Panel Urged to Summon Facebook, twitter, google and Other Tech Giants
google facebook twitter ceo

    हाल ही में ट्विटर की टीम भारत में संसदीय समिति के सामने हाजिर हुई थी जिसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा था कि कि समिति ने ट्विटर के प्रमुख और अन्य अधिकारियों को 25 फरवरी को उसके समक्ष पेश होने को कहा है। बता दें कि 11 फरवरी को हुई बैठक में ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी शामिल नहीं हुए थे। वहीं अब समिति ने ट्विटर के अलावा गूगल, फेसबुक जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुख की भी पेशी की मांग की है।

    31 सदस्यीय समिति के सदस्यों को कहना है कि ट्विटर के अलावा भारत में कारोबार कर रही प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों की भी पेशी होनी चाहिए। बता दें कि 31 सदस्यों कि इस समिति में 21 लोकसभा सदस्य और 10 राज्यसभा सदस्य हैं। इस समिति में बीजीपी के 13 और कांग्रेस के 4 सांसद शामिल हैं। इस समिति में बीजेपी की ओर से लालकृष्ण आडवाणी भी हैं।

    विज्ञापन

    गूगल, फेसबुक और ट्विटर की पेशी क्यों चाहती है समिति?

    दरअसल यह पूरा मामला इसी साल अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने वाला है और ऐसे में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के वायरल होने का डर है। इसी बात को लेकर इन कंपनियों के पेशी होने वाली है ताकि सोशल मीडिया और इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर फर्जी खबरों के फैलने पर रोक लगाने के लिए कोई रणनीति बनाई जाए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि 11 फरवरी को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली संसदीय समिति के कड़े रुख के बाद ट्विटर की टीम संसद पहुंची। इसमें ट्विटर इंडिया के भी प्रतिनिधि शामिल थे। हालांकि ट्विटर प्रमुख जैक डॉर्सी नहीं पहुंचे। वहीं, समिति ने इस टीम से मिलने से मना कर दिया और सीईओ के साथ 25 फरवरी को बुलाया। हालांकि ट्विटर ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि 25 फरवरी को होने वाली बैठक में जैक डॉर्सी शामिल होंगे या नहीं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें