आईएमसी 2022 की घोषणा, दिल्ली में होगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट, जानें तारीख

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 28 Jul 2022 08:17 PM IST
सार

2022 के इस इंवेंट का थीम न्यू डिजिटल यूनिवर्स रखा गया है, जो विकसित डिजिटल भारत के लिए स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर काम करेगा।

विज्ञापन
India Mobile Congress IMC 2022 announces held at Pragati Maidan in Delhi date
India Mobile Congress IMC 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    दक्षिण एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 की तारीख की घोषणा हो गई है। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 दिसंबर से एक अक्टूबर तक किया जाएगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। 2022 के इस इंवेंट का थीम न्यू डिजिटल यूनिवर्स रखा गया है, जो विकसित डिजिटल भारत के लिए स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर काम करेगा।

    दरअसल, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में भारत के मैन्यूफेक्चरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दिया जाता है। भारत मे पहली बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन साल 2017 में किया गया था। अब दो साल बाद इस इवेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) मिलकर आईएमसी-2022 के छठे संस्करण का अनावरण करेंगे। इस इवेंट में एक बार फिर नए टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।

    विज्ञापन

    आईएमसी 2022 में 70 हजार से ज्यादा लोग उपस्थित होने वालें हैं, जिनमें 7 हजार CXO-लेवल के प्रतिभागी, 300 स्पीकर, और 350 से ज्यादा विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस इवेंट में देश का सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल डॉ एसपी कोचर ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र डिजिटल संचार की रीढ़ के रूप में एक नई तकनीकी क्रांति का अनुभव कर रहा है। इस क्रांति में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में विकास करने के लिए नई टेक्नोलॉजिकल प्रोडक्ट और 5G का विकास हो रहा है। इससे देश में भविष्य के विकास की अनंत संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मैं सभी प्रतिभागियों का तहे दिल से स्वागत करता हूं। यह इवेंट सभी प्रतिभागियों और इवेंट में आने वाले लोगों के लिए उपयोगी और फायदेमंद होने वाली है।

    आईएमसी 2022 में ये होगा खास

    आईएमसी 2022 में क्वाड देश की टेलीकॉम मिनिस्ट्रियल समिट, 5जी के विस्तार, आत्मानिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, लघु उद्योगों की शक्ति को बढ़ाना, 5जी से 6जी का रोडमैप, इंडिया ग्लोबल कनेक्ट बायर-सेलर्स मीट, ग्लोबल सीईओ कॉन्क्लेव, ग्लोबल सिस्को (CISCO) कॉन्क्लेव, ट्राई (TRAI) ग्लोबल रेगुलेटरी कॉन्फ्रेंस, 5G टेस्टिंग, आत्मा निर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल जैसे विषयों पर विशेष चर्चा के बाद एक आईएमसी अवार्ड समारोह भी होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें