14-16 अक्टूबर को होगा इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन, 40 से अधिक देश लेंगे हिस्सा

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Sun, 28 Jul 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
India Mobile Congress 2019 to be held on 14-16th October 40 conuntries participating
India Mobile Congress 2019 - फोटो : amar ujala

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस के तीसरे एडिशन का एलान हो गया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2019 का आयोजन 14-16 अक्टूबर के बीच दिल्ली के एयरोसिटी में किया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को भारत सरकार में संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्यौगिकी तथा कानून एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दी।

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस के तीसरे एडिशन की जानकारी देते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'इण्डिया मोबाइल कांग्रेस एक सालाना कार्यक्रम है जिसमें भारत की शीर्ष की दूरसंचार एवं डिजिटल प्रोद्यौगिकी कंपनियां हिस्सा लेती हैं। मैं उद्योग जगत के दिग्गजों, ब्राण्ड्स, इनोवेटर्स, अकादमिक प्रतिनिधियों एवं नीति निर्माताओं से आग्रह करता हूं कि आईएमसी में हिस्सा लेकर इसे एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी शो बनाने में योगदान दें। हमें उम्मीद है कि सभी क्षेत्रों के संयुक्त प्रयासों के साथ डिजिटल इण्डिया का उत्सव मनाने वाला यह कार्यक्रम जबरदस्त सफलता हासिल करेगा।'

    विज्ञापन

    इस साल के इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दूरसंचार विभाग एवं सीओएआई द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा, जिसमें 40 से अधिक देश, 300 से अधिक प्रदर्शक और 250 से अधिक प्रवक्ता हिस्सा लेंगे। साथ ही 7,5000 के करीब विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस साल के आईएमसी का विषय‘Imagine: a new CONNECTED world; Intelligent. Immersive. Inventive’है। इस विषय को 9 भागों में बांटा गया है जिनमें ऑग्युमेन्टेड एनालिटिक्स, ऑटोनोमस थिंग्स, फ्यूचर लॉजिस्टिक्स, इमर्सिव वर्ल्ड, इंटेलीजेंट ऐज, इन्वेन्टिव यूनिकॉर्न, एमहेल्थ, प्राइवेसी एण्ड एथिक्स और स्मार्ट स्पेसेज शामिल हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें