Semiconductor: फरवरी 2026 में भारत आयोजित करेगा AI इंपैक्ट समिट, Intel बढ़ा सकता है तकनीकी साझेदारी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 09 Nov 2025 11:11 AM IST
सार

भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और Intel के CEO लिप बू टैन ने सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भारत की योजनाओं पर चर्चा की। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत तेजी से इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

विज्ञापन
india intel ai semiconductor mission vinay kwatra meeting news
सेमीकंडक्टर(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

    विस्तार

    भारत के अमेरिका में राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने शनिवार को Intel के CEO लिप बू टैन के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान दोनों के बीच भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    क्वात्रा ने अपने X पोस्ट में लिखा, “Intel के CEO लिप बू टैन के साथ बातचीत कर खुशी हुई। भारत सरकार के ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' और ‘IndiaAI’ पहल के तहत, देश में सेमीकंडक्टर और AI उद्योग को विकसित करने की दिशा में कंपनी की योजनाओं पर चर्चा हुई।”

    विज्ञापन

    यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत सरकार इन दोनों सेक्टरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रही है। भारत का लक्ष्य है कि देश को तकनीकी निर्माण और AI नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाया जाए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसी दिशा में भारत अगले साल फरवरी में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। India-AI Impact Summit 2026 का आयोजन 19 से 20 फरवरी के बीच नई दिल्ली में होगा। यह पहली बार होगा जब ग्लोबल साउथ में इस स्तर का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भारत के इस कदम को विशेषज्ञ देश की डिजिटल और टेक्नोलॉजी नेतृत्व क्षमता की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें