Achievement: भारत का सबसे तेज राउटर लॉन्च, पलक झपकते ही भेजा जा सकेगा डाटा

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरूजलज मिश्रा
Sun, 10 Mar 2024 06:04 AM IST
सार

लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश का पहला स्वदेशी राउटर 2.4 टीबीपीएस की गति से काम करने में सक्षम है, यह छोटी बात नहीं है। असल में यह हमारे देश के लिए एक अहम उपलब्धि है।

विज्ञापन
India fastest router launched data transfer Ashwini Vaishnaw
अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार बंगलूरू में भारत के सबसे तेज और स्वदेशी डिजाइन वाले आईपी/एमपीएलएस राउटर को लॉन्च किया। निवेत्ति सिस्टम का बनाया गया यह राउटर 2.4 टेराबाइट पर सेकंड (टीबीपीएस) की गति से डाटा ट्रांसफर में सक्षम है। इसकी लॉन्चिंग के दौरान वैष्णव ने कहा, देश का पहला स्वदेशी राउटर 2.4 टीबीपीएस की गति से काम करने में सक्षम है, यह छोटी बात नहीं है। असल में यह हमारे देश के लिए एक अहम उपलब्धि है।

    वैष्णव ने कहा कि अब तक भारत सेवा उद्योग का उत्कृष्ट गंतव्य रहा है, अब इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर की आपूर्ति शृंखलाओं का स्थानीयकरण दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। निवेट्टी का भारत में ही बनाया गया आईपी/एमपीएलएस (मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग) राउटर जल्द ही देश में हजारों जगह इस्तेमाल किया जाएगा और उम्मीद है कि यह निर्यात होन वाले प्रमुख उत्पादों में शामिल होगा।

    विज्ञापन

    भारत के पास सॉफ्टवेयर और डिजाइन क्षमताओं का मजबूत आधार

    वैष्णव ने कहा कि विनिर्माण नवाचार सॉफ्टवेयर और मस्तिष्क-शक्ति के साथ आता है। भारत के पास सॉफ्टवेयर और डिजाइन क्षमताओं का एक मजबूत आधार है, जो निश्चित रूप से हमें दुनिया में एक प्रमुख विनिर्माता राष्ट्र बनने में मदद करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया राउटर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। यह एक ऐसा दृष्टिकोण है, जो विनिर्माण और नवाचार के लिए उपयुक्त वातावरण को बढ़ावा देने पर जोर देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें