iOS 17: सिर्फ भारतीय यूजर्स को मिल रहे हैं ये टॉप फीचर्स, सिरी भी हो गई है स्मार्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Sep 2023 01:01 PM IST
सार

iOS 17 में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो केवल भारतीय यूजर्स के लिए हैं। iOS 17 के इन फीचर्स को खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए तैयार किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन
India Centric Features To Come With iOS 17 Bilingual Siri Transliteration In Indian Languages and more
apple ios 17 - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल ने WWDC 2023 में iOS 17 की पहली झलक दिखाई थी और इसका बीटा वर्जन रिलीज किया था। अब iOS 17 को iPhone 15 के साथ पेश किया जाएगा और कुछ चुनिंदा आईफोन को iOS 17 का अपडेट मिलेगा। iOS 17 में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो केवल भारतीय यूजर्स के लिए हैं। iOS 17 के इन फीचर्स को खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए तैयार किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    iOS 17 के एक सबसे खास भारतीय फीचर ट्रांसलिट्रेशन कीबोर्ड है जो अब तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम को भी सपोर्ट करेगा और अनुवाद करेगा। इसके अलावा यह फीचर उर्दू, पंजाबी और गुजराती के लिए भी है। हिंदी, बंगाली और मराठी को iOS 16 के साथ जारी किया गया था।

    विज्ञापन

    अब iOS के साथ कुल 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट हो गया है। यह कीबोर्ड iPad OS, macOS और watchOS पर भी काम करेगा। iOS 17 और iPadOS 17 के साथ एपल Siri अब और स्मार्ट हो गई है। अब सिरी हिंदी और अंग्रेजी के कमांड को एक साथ कैप्चर कर सकती है यानी आप हिंदी और अंग्रेजी एक साथ बोलेंगे तो भी यह आपके कमांड को फॉलो करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अंग्रेजी के साथ तमिल, पंजाबी और मराठी जैसी किसी भी भाषा का इस्तेमाल सिरी के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा iOS 17 के नए अपडेट के बाद आप अलग-अलग सिम के लिए अलग-अलग रिंगटोन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    iOS 17 के नए अपडेट के बाद कॉन्टेक्ट सेव करने के लिए स्टीकर का इस्तेमाल किया जा सकेगा और स्टीकर को कस्टमाइज भी किया जा सकेगा। यूजर्स अपनी तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए स्टीकर तैयार कर सकेंगे। नए स्टीकर पैक को डाउनलोड भी किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें