Apple: टिम कुक बोले- एपल के लिए प्रमुख बाजार के साथ भारत बन रहा बड़ा उत्पादन केंद्र, कंपनी बढ़ाएगी व्यापार

Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।Jeet Kumar
Sat, 06 May 2023 06:08 AM IST
सार

कंपनी की दूसरी तिमाही के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी करते हुए कुक ने कहा, भारत में व्यापार की बात करें तो हमने रिकॉर्ड बनाया है। साल-दर-साल दो अंकों में वृद्धि हुई।

विज्ञापन
India becoming a major production hub with key market for Apple says Tim Cook
टिम कुक - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने भारत को अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार बताया है। उन्होंने कहा, जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश भारत कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार के साथ-साथ एक बड़ा उत्पादन केंद्र भी बनता जा रहा है।

    कंपनी की दूसरी तिमाही के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी करते हुए कुक ने कहा, भारत में व्यापार की बात करें तो हमने रिकॉर्ड बनाया है। साल-दर-साल दो अंकों में वृद्धि हुई। इसे देखते हुए हम भारतीय बाजार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

    विज्ञापन

    कंपनी बढ़ाएगी व्यापार

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कुक ने कहा, पहले मुंबई और फिर दिल्ली में एपल का स्टोर खोला। वहां के ग्राहकों, डेवलपर्स और टीम के सदस्यों के साथ मैंने समय बिताया। उनका उत्साह देखने लायक था। एपल ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए भारत में अपने व्यापार का विस्तार कर रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें