India AI Summit 2026: सुंदर पिचाई से लेकर सैम ऑल्टमैन तक... समिट में हिस्सा लेने देश आ रहे ग्लोबल टेक लीडर्स
India AI Impact Summit 2026
: आने वाली 16 से 20 फरवरी तक देश की राजधानी नई दिल्ली दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेक दिग्गजों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 के जरिए भारत ग्लोबल साउथ में अपनी एआई शक्ति का प्रदर्शन करने जा रहा है। इस समिट में न केवल तकनीकी भविष्य पर चर्चा होगी, बल्कि अरबों डॉलर के निवेश की राह खुलने की भी उम्मीद है।

विस्तार
देश की राजधानी नई दिल्ली 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक वैश्विक AI शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बनने जा रही है। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 को ग्लोबल साउथ के सबसे बड़े AI समिट्स में गिना जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम भारत मंडपम में होंगे, जबकि सुषमा स्वराज भवन और अंबेडकर भवन में कीनोट, पैनल डिस्कशन और राउंडटेबल आयोजित किए जाएंगे। इस समिट में 30 देशों के 300 से अधिक एग्जिबिटर्स के भाग लेने की उम्मीद है। पांच दिनों तक पॉलिसी, रिसर्च, इंडस्ट्री पार्टनरशिप और पब्लिक एंगेजमेंट जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
कब और कहां होगा ये एआई समिट?
तारीख:
16 से 20 फरवरी, 2026मुख्य स्थान:भारत मंडपम, नई दिल्ली (इसके अलावा सुषमा स्वराज भवन और अंबेडकर भवन में भी कार्यक्रम होंगे)।मुख्य अतिथि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति रहेगी।प्रतिभागी:30 देशों के 300 से ज्यादा एग्जिबिटर्स शामिल होंगे।
ये भी पढ़े: देश में 40 करोड़ से ज्यादा गेमर्स: 8 करोड़ हैं ऑनलाइन गेमिंग की लत के शिकार, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
कौन-कौन दिग्गज होंगे शामिल
यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी 2026 तक दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा, जहां ये सभी दिग्गज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एआई के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
इंटरनेशनल लीडर्स:
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के प्रमुख जेनसेन हुआंग, मेटा से जुड़े प्रमुख नेतृत्व एलेक्जेंडर वांग, गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक डारियो अमोदेई, क्वालकॉम के क्रिस्टियानो अमोन, पालो अल्टो नेटवर्क्स के निकेश अरोड़ा और एडोब के शांतनु नारायण शामिल होंगे।भारतीय टेक और बिजनेस दिग्गज:रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, इंफोसिस से नंदन नीकेकणि, टाटा ग्रुप एन चंद्रेशेखरन, भारती एंटरप्राइजेज से सुनील भारती मित्तल, टीसीएस से के कृतिवासन शामिल होंगे।
क्या होगा खास?
पांच दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में एआई पॉलिसी, रिसर्च, इंडस्ट्री और पब्लिक इंगेजमेंट पर गहन कीनोट्स और राउंडटेबल चर्चाएं होंगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, यह समिट भारत को सिर्फ एआई में ही नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में भी निवेश दिला सकती है। देश रिसर्च, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर खुद को टेक पावर के रूप में स्थापित करना चाहता है।
भारत की एआई ताकत दिखाने का मौका
‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ को भारत के लिए एक रणनीतिक अवसर माना जा रहा है। ये मंच भारत की एआई क्षमताओं, स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल पॉलिसी और तकनीकी नवाचार को दुनिया के सामने पेश करेगा।
कहां रुकेंगे टेक दिग्गज
समिट में शामिल होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेहमान दिल्ली के लग्जरी 5-स्टार होटलों जैसे ताज पैलेस और ओबेरॉय में ठहरेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 फरवरी चेक-इन और अगले दिन चेक-आउट के लिए लग्जरी सुइट्स की कीमत करीब 25 लाख रुपये (टैक्स अलग)तक पहुंच रही है। यह समिट न सिर्फ टेक्नोलॉजी, बल्कि हाई-प्रोफाइल बिजनेस और डिप्लोमेसी का भी बड़ा मंच बन गया है।