AI: भारत एआई मिशन पर मुहर, 5 साल में खर्च होंगे 10,372 करोड़, देश में एआई पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगी मजबूती

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजलज मिश्रा
Fri, 08 Mar 2024 06:36 AM IST
सार

मिशन भारत के एआई स्टार्टअप फंडिंग तंत्र को मजबूत करेगा। उभरते एआई स्टार्टअप के लिए वित्त पोषण तक सुव्यवस्थित पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा और उत्पाद विकास से व्यावसायीकरण को बढ़एगा।

विज्ञापन
India AI mission approved Rs 10,372 crore to be spent in 5 years
Meta AI Tool AudioCraft - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में एआई विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पांच साल के लिए 10,372 करोड़ रुपये के खर्च वाले ‘भारत एआई मिशन’ को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड में एक उच्च-स्तरीय स्केलेबल एआई पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए किया जाएगा। इस मिशन को डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) के तहत इंडिया एआई इंडिपेंडेंट बिजनेस डिवीजन (आईबीडी) के माध्यम से लागू किया जाएगा।

    गोयल ने बताया कि मिशन के तहत एक भारत एआई इनोवेशन सेंटर (आईएआईसी) स्थापित किया जाएगा। आईएआईसी एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान होगा, जो शीर्ष अनुसंधान प्रतिभाओं के सुव्यवस्थित कार्यान्वयन और प्रतिधारण को सुनिश्चित करेगा। भारत एआई मिशन में विभिन्न हितधारकों को एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए 10,000 से अधिक जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) वाली सुपरकंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी। गोयल ने कहा कि देश के विभिन्न स्टार्टअप, शिक्षा जगत, शोधकर्ताओं और उद्योग को भारत एआई मिशन के तहत स्थापित एआई सुपरकंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान की जाएगी। एजेंसी

    विज्ञापन

    स्टार्टअप फंडिंग तंत्र को मिलेगा बढ़ावा

    यह मिशन भारत के एआई स्टार्टअप फंडिंग तंत्र को मजबूत करेगा। उभरते एआई स्टार्टअप के लिए वित्त पोषण तक सुव्यवस्थित पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा और उत्पाद विकास से व्यावसायीकरण को बढ़एगा। मिशन के तहत एक राष्ट्रीय डाटा प्रबंधन कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा जो डाटा की गुणवत्ता में सुधार करने और उन्हें एआई विकास और तैनाती के लिए उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों के साथ समन्वय करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    तकनीकी और नवाचार के लिए ऐतिहासिक दिन

    तकनीकी और नवाचार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। भारतीय एआई मिशन को कैबिनेट की मंजूरी से एआई स्टार्टप्स और सशक्त होगा। इससे कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे तक पहुंच का विस्तार होगा जो एआई नवाचार में वैश्विक नेता बनने की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ी छलांग होगी। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

    पीएम मोदी ने किया प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण: वैष्णव

    सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया है। एआई मिशन के साथ, वह निवेशकों, स्टार्टअप्स, छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को कंप्यूट पावर उपलब्ध कराएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें