यूक्रेन संकट का असर: रूस में मेटा के बाद अब ट्विटर भी बंद, वीपीएन से एक्सेस करने को मजबूर लोग

शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीशिव शरण शुक्ला
Sun, 27 Feb 2022 05:01 PM IST
सार

ट्विटर ने अपने ट्वीट में लिखा कि रूस में कुछ लोगों के लिए ट्विटर को बैन किया गया है। हम अपनी सेवाओं को सुचारू और सुरक्षित रुप से चलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
impact of ukraine crisis russia block twitter after meta
ट्विटर - फोटो : social media

    विस्तार

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का असर न केवल इन दोनों देशों के लोगों पर पड़ रहा है बल्कि इस युद्ध ने दुनिया भर के लोगों की नींद उड़ा दी है। युद्ध की सूचना के बाद ही जहां शेयर मार्केट धड़ाम हो गया था वहीं सोना, कच्चे तेल यहां तक कि गेहूं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। अब इस युद्ध का असर सोशल मीडिया माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट्स पर भी पड़ रहा है। फेसबुक के मेटा पर प्रतिबंध लगाने के बाद सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए रूस ने ट्विटर को भी ब्लॉक कर दिया है। वहीं, ट्वीटर ने इसे लेकर कहा कि उसे इस प्रतिबंध की जानकारी है।

    शनिवार देर रात ट्विटर ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। ट्विटर ने अपने ट्वीट में लिखा कि रूस में कुछ लोगों के लिए ट्वीटर को बैन किया गया है। हम अपनी सेवाओं को सुचारू और सुरक्षित रुप से चलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इंटरनेट पर निगरानी रखने वाले संगठन नेटब्लॉक्स ने जानकारी देते हुए बताया कि एमटीएस, रोस्टेलकॉम, बीलाइन और मेगाफोन सहित कई अन्य दूरसंचार कंपनियों की सर्विस में भारी थ्रॉटल कनेक्शन देखा गया है।

    विज्ञापन

    हालांकि रूस के लोग अभी भी वीपीएन के माध्यम से ट्विटर का प्रयोग कर रहे हैं। वह सीधे तौर पर ट्वीटर का प्रयोग करने में अक्षम हैं। इसकी जानकारी एक अमेरिकी टेक्नॉलाजी न्यूज वेबसाइट ने दी। वहीं, ट्विटर का कहना है कि लोगों के पास इंटरनेट की खुली और मुफ्त पहुंच होनी चाहिए। यह युद्ध या संकट के समय बहुत महत्वपूर्ण है। इससे लोगों को अपने लोगों से संवाद करने में आसानी होती है, जो उन्हें ऐसे समय में मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, फेसबुक के मेटा, जो यूद्ध के कारण रूस में आंशिक प्रतिबंधो से प्रभावित है, ने शनिवार को रूस के इस कदम की आलोचना की। उसने कहा कि उसने फेसबुक की तथ्य-जांच प्रथाओं और राज्य द्वारा संचालित मीडिया खातों को लेबल करने की अपनी नीति के जवाब में प्रतिक्रिया व्यक्त की। मेटा ने कहा कि वह रूसी राज्य मीडिया को दुनिया में कहीं भी अपने मंच पर विज्ञापन चलाने या मुद्रीकरण करने से रोक रही है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में अतिरिक्त कदम तब आया जब देश ने फेसबुक तक पहुंच को 'आंशिक रूप से प्रतिबंधित' करना शुरू कर दिया। इससे पहले रूस-यूक्रेन की जानकारी साझा करने वाले कई शोधकर्ताओं का ट्विटर एकाउंट अप्रत्याशित रूप से ब्लॉक मिला।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें