जियो और एयरटेल के बाद Idea ने लॉन्च किया रोज 2GB डाटा वाला सस्ता प्लान

Idea ने एक बार फिर से Airtel और जियो के 2GB वाले डाटा प्लान पर हमला किया है। आइडिया ने 249 रुपये का नया प्लान पेश किया है। यह प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान में रोज 2GB 3G/4G डाटा मिलेगा। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और रोमिंग में फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
आइडिया के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी और इस दौरान कुल 56GB डाटा मिलेगा। हालांकि प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट और पूरे सप्ताह में कॉलिंग की सीमा 1,000 रुपये है। इससे ज्यादा होने पर पैसे कटेंगे।
आइडिया के इस प्लान की सीधी टक्कर Airtel के 249 रुपये वाले प्लान से होगी जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। एयरटेल के भी इस प्री-पेड प्लान में रोज 2GB 3G/4G डाटा मिलता है और इस प्लान की भी वैधता 28 दिनोंं की है। बता दें कि दोनों प्लान में रोज 100 मैसेज मिलते हैं।
- WhatsApp में आया नया फीचर, डिलीट हुए फोटो, वीडियो और ऑडियो कर सकेंगे डाउनलोड
- 250 रुपये से कम कीमत वाले एयरटेल, वोडाफोन और जियो के 5 शानदार प्लान
- iPhoneX के बाद आ रहा है Nokia X, कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम
- इन 64 स्मार्टफोन को मिलने वाला है एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट, देखिए लिस्ट में आपका फोन है क्या?