Idea ने पेश किया नया प्री-पेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 164 जीबी डाटा

एयरटेल और वोडाफोन के नए प्लान बाजार में आने के बाद आइडिया सेलुलर ने भी अपना एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। आइडिया के इस नए प्लान में 164 जीबी डाटा मिलेगा और 82 दिनों की वैधता होगी। इसके अलावा इस प्लान मेंं अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।
आइडिया के इस प्लान की कीमत 499 रुपये है। इसमें कुल 164GB 4G/3G/2G डाटा मिलेगा यानि हर रोज आपको 2 जीबी डाटा मिलेगा। ऐसे में इस प्लान को वे यूजर्स भी ले सकते हैं जिनके पास 2जी या 3जी स्मार्टफोन है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। हालांकि इस प्लान में हर रोज 250 मिनट और सप्ताह भर में 1,000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी।
आइडिया के इस प्लान की टक्कर जियो के 498 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 91 दिनों की वैधता के साथ 182 जीबी डाटा मिलता है। वहीं एयरटेल के पास भी 499 रुपये का प्लान है जिसमें 164 जीबी डाटा मिलता है।